एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के मंदिरों और गुरुद्वारों के अब घर बैठे कर सकेंगे दर्शन, ईटीपीबी शुरू करेगी ‘वर्चुअल टूर’ की सुविधा

Punjab News: भारत के हिंदू और सिख श्रद्धालु अब घर बैठ पाकिस्थान के मंदिरों और गुरुद्वारों के दर्शन कर पाएंगे. जल्द ही ये सुविधा शुरू होने वाली है.

Punjab News: देशभर में रहने वाले हिंदू और सिख श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. अब वो घर बैठे पाकिस्तान के मंदिरों और गुरुद्वारों के दर्शन कर पाएंगे. पाकिस्तान के इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) ने वर्चुअल टूर की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है. जिससे अब श्रद्धालु घर बैठकर ही ऑनलाइन पाकिस्तान स्थित धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे. इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की 353वीं बैठक में ये फैसला लिया गया है. इस बैठक में हिंदू व सिख जत्थेबंदियों के गैर सरकारी पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

इन धार्मिक स्थलों के होंगे ऑनलाइन दर्शन
पाकिस्तान के इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के प्रवक्ता अमर हाश्मी का कहना है कि पाकिस्तान सरकार कटासराज मंदिर, साधूबेला मंदिर समेत 5 अन्य मंदिरों और करतारपुर साहिब, ननकाना साहिब, पंजा साहिब सहित अन्य गुरुद्वारों के दर्शन ऑनलाइन सुविधा शुरू करने वाली है. इसके बाद अन्य धार्मिक स्थानों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा. 

अल्पसंख्यकों की वजीफा राशि में भी इजाफा
इसके अलावा इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की बैठक में पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों की वजीफा राशि बढ़ाने का भी फैसला लिया गया. इसके साथ ही वजीफों की संख्या भी बढ़ाई गई है. पहले पाकिस्तान में केवल 110 अल्पसंख्यकों को वजीफा दिया जाता था. लेकिन अब पाकिस्तान सरकार ने इसमें बड़ा इजाफा किया है. अब करीब एक हजार लोगों को हर महीने 10 हजार रुपए वजीफा दिया जाएगा. 

ईटीपीबी क्या है?
इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड पाकिस्तान की वो संस्था है जो पाकिस्तान में पलायन कर आए सिख और हिंदूओं की संपत्ति और धार्मिक स्थलों की देखभाल करती है. इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड का उद्देश्य श्रद्धालुओं को गुरुद्वारों और मंदिरों के साथ अपने आध्यात्मिक संबंध को गहरा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है. पाकिस्तान सरकार की तरफ से शुरू की गई ऑनलाइन धार्मिक यात्रा की योजना का हिंदू और सिख श्रद्धालुओं ने स्वागत किया है. 

यह भी पढ़ें: Durga Ashtami 2023: हरियाणा में आस्था के साथ मनाई जा रही है ‘दुर्गा अष्टमी’ सीएम खट्टर समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget