एक्सप्लोरर

Haryana: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, मनोहर लाल खट्टर का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Nayab Singh Saini Oath: कुरुक्षेत्र से बीजेपी के सांसद नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्हें खट्टर का बेहद करीबी माना जाता है.

Nayab Singh Saini News: नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सीएम पद की शपथ ली. शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल खट्टर का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. दिलचस्प बात ये रही कि जेजेपी के भी चार विधायक देवेंद्र बबली, ईश्वर सिंह, जोगीराम और राम निवास शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं, अनिल विज इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बने. उन्होंने पार्टी आलाकमान से साफ कह दिया है कि वो अपने जूनियर के साथ काम नहीं कर सकते हैं.

नायब सिंह सैनी को मंगलवार (12 मार्च) को विधायक दल का नेता चुना गया. बाद में उन्होंने राज्यपाल से मुलाकत कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. बीजेपी ने मंगलवार को हरियाणा में अपने फैसले से सबको चौंका दिया. मनोहर लाल खट्टर सहित सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. इस तरह से राज्य में जेजेपी के साथ बीजेपी का गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले टूट गया.

कैसे हुआ बदलाव?

दरअसल, हरियाणा में बदलाव की बात एक हफ्ते पहले ही शुरू हो गई थी. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की बैठक हुई. उस बैठक में हरियाणा के सियासी हालात पर चर्चा हुई. उस बैठक में एक रिपोर्ट पेश किया गया जिसमें ये बताया गया कि हरियाणा का जाट समुदाय मनोहर लाल खट्टर के साथ नहीं है. रिपोर्ट के जरिए कहा गया कि अगर मनोहर लाल खट्टर आगे भी पद पर रहते हैं तो ये मुमकिन है कि जाट वोटर्स वो एकजुट हो जाएं और कांग्रेस के पक्ष में चले जाएं. ऐसे में पार्टी को खामियाजा उठा पड़ सकता है. इसी रिपोर्ट के बाद से रणनीति बननी शुरू हुई और आखिर में मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा हो गया.

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार की देर शाम अर्जुन मुंडा और तरुण चुग से कहा गया कि आपको चंडीगढ़ जाना है. वहां विधायक दल की बैठक है. विधायक दल की बैठक में जब वो पहुंचते हैं तो उनसे कहा गया कि मुख्यमंत्री नया चुना जाएगा. 

कौन हैं नायब सिंह सैनी?

पिछले लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से बीजेपी के सांसद चुने गए थे. हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष हैं. ओबीसी समाज से ताल्लुक रखते हैं. उन्हें मनोहर लाल खट्टर का बेहद करीबी माना जाता है. सूत्रों के मुताबिक, मनोहर लाल खट्टर की समहति से ही नायब सिंह सैनी का नाम तय किया गया है.

BJP से गठबंधन टूटने के अब क्या करेंगे दुष्यंत चौटाला? JJP ने साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget