एक्सप्लोरर

BJP से गठबंधन टूटने के अब क्या करेंगे दुष्यंत चौटाला? JJP ने साफ किया रुख

BJP-JJP Alliance Break: बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने विधायक दल की बैठक बुलाई. इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई.

Haryana Political Crisis: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में बीजेपी और दुष्यंत चौटाला की जेजेपी का गठबंधन टूट चुका है. इस बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) कल हिसार में बड़ी रैली करेगी. इसी रैली में आगे की रणनीति घोषित की जाएगी.

बता दें कि गठबंधन टूटने के बाद पार्टी अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जेजेपी की बैठक बुलाई गई. इस बैठक के बाद जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि सभी मुद्दों पर चर्चा की गई. कल हमलोग नव संकल्प रैली का आयोजन हिसार में करेंगे. पार्टी में जो कुछ भी तय किया गया है, वो रैली में बताया जाएगा.

बैठक में जेजेपी के तीन विधायकों की गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा कि प्रेस को सबकुछ बताया जाएगा.

नायब सिंह सैनी बने सीएम

बता दें कि हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को नाटकीय घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके कुछ देर बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद शाम के करीब साढ़े पांच बजे सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

राज्य में पिछले करीब साढ़े चार साल से बीजेपी और जेजेपी गठबंधन की सरकार थी. हालांकि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों ही दलों ने गठबंधन तोड़ लिया है.

सूत्रों ने बताया कि बीजेपी की राज्य इकाई हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी. वहीं जेजेपी दो सीटों की मांग कर रही थी. सीटों पर बातचीत के लिए सोमवार को पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. हालांकि सहमति नहीं बनी. इसके बाद दोनों दलों का गठबंधन टूट गया.

गठबंधन टूटने के बाद क्या बोले दुष्यंत चौटाला?

बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के लोगों को संबोधित करते हुए एक्स पर लिखा, ''आपने मुझे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के रूप में  प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया इसको मैं अपना सौभाग्य मानता हूं और हरियाणा के प्रत्येक व्यक्ति का दिल की ग़हराइयों से आभार प्रकट करता हूं.''

उन्होंने आगे कहा, ''हरियाणा के हित और जनता के कार्यों के लिए आपका समर्थन और सहयोग मेरे लिए हमेशा ऊर्जादायक रहा है. सीमित समय और सीमित संख्या के साथ हमने दिन रात हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए लगाए हैं. हमने हरियाणा के हर वर्ग और हर क्षेत्र के काम सरकार में करवाये हैं.''

चौटाला ने कहा, ''हमारे मुश्किल और संघर्ष के दौर में आपने हम पर जो भरोसा लगातार जताया है और जो साथ  हमेशा दिया है उसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा. मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि जननायक चौधरी देवीलाल जी के कदमों पर चलते हुए, मैं हरियाणा और हरियाणा के लोगों के हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा. हरियाणा के लोगों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के हमारे प्रयास लगातार जारी रहेंगे. सहयोग और साथ के लिए प्रत्येक हरियाणावासी का आभार प्रकट करता हूं.''

आखिर क्यों हुआ मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा? पढ़ें वो जवाब जिसे हर कोई जानना चाहता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget