एक्सप्लोरर

खट्टर की जगह लेंगे नायब सिंह सैनी, विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या बोले?

Nayab Singh Saini News: नायब सिंह हरियाणा के नए सीएम होंगे. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य नेताओं का आभार जताया.

Nayab Singh Saini Haryana CM: बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुन लिया. यानी अब वो राज्य के अलगे सीएम होंगे. सैनी मनोहर लाल खट्टर की जगह लेंगे. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, सभी विधायक और निर्दलीय विधायकों का आभार जताया.

नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से बीजेपी के लोकसभा सदस्य हैं. वो मंगलवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सैनी बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं. वो खट्टर के नजदीकी भी हैं. उन्होंने संगठन में भी काफी काम किया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में सैनी के नाम पर मुहर लगी. इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. खट्टर के साथ ही हरियाणा सरकार के कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया.हरियाणा की राजनीति में उथल पुथल तब शुरू हुई जब बीजेपी-जेजेपी के बीच गठबंधन टूट गया. उनकी बीजेपी नेतृत्व से लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई.

आज नहीं पहले ही टूटने लगी थी दीवार! चार महीने दुष्यंत चौटाला के इस कदम से उठे थे सवाल

कुरुक्षेत्र के सांसद सैनी को पिछले साल अक्टूबर में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और बीजेपी का गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को आज सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया. राज्य में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री खट्टर समेत 14 मंत्री शामिल थे. इसमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी के तीन सदस्य थे.

दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष नड्डा के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत की थी.बीजेपी की हरियाणा इकाई के नेताओं का एक बड़ा वर्ग जेजेपी के साथ गठबंधन का विरोध कर रहा था. इसके बाद तेजी से बदले घटनाक्रम में आज मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया और फिर विधायक दल की बैठक बुलाई गई.

वर्तमान में, 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 41 विधायक और जेजेपी के 10 विधायक हैं. इस गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त था.मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget