एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu Security: 'जरूरत होगी तो बढ़ा देंगे', नवजोत सिंह सिद्धू की सिक्योरिटी बढ़ाने पर कोर्ट में बोली पंजाब सरकार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज नवजोत सिंह सिद्धू की याचिका पर सुनवाई की गई. सिद्धू ने पंजाब सरकार के खिलाफ सुरक्षा में कटौती करने के बाद याचिका दायर की थी.

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा में कटौती पर पंजाब सरकार बैकफुट पर आ गई है. आज हाईकोर्ट में पंजाब सरकार के खिलाफ दायर की गई सिद्धू की याचिका पर सुनवाई की गई है. सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की तरफ से कहा गया है कि अगर जरूरत हुई तो सिद्धू की सुरक्षा को बढ़ा दिया जाएगा. अब मामले की अगली सुनवाई 12 मई को की जाएगी. आपको बता दें कि सिद्धू की सुरक्षा जेड प्लस से घटाकर वाई कर दी गई थी, जिसको लेकर सिद्धू ने पंजाब सरकार के खिलाफ याचिका दायर की थी.

पंजाब सरकार ने कोर्ट में दी सफाई

आपको बता दें कि सिद्धू की सुरक्षा जेड प्लस से घटाकर वाई कर दी गई थी, जिसको लेकर सिद्धू ने पंजाब सरकार के खिलाफ याचिका दायर की थी. आज हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सिद्धू की सुरक्षा का आंकलन किया जाएगा. अगर जरूरी हुआ तो उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया जाएगा. पंजाब सरकार ने कहा कि सिद्धू की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय एजेंसियों से भी रिपोर्ट मांगी गई है. जवाब दाखिल करने के लिए हमें कुछ समय दिया जाए. सिद्धू की सुरक्षा में अगर कमी लगी तो उसे बढ़ा दिया जाएगा. 

सिद्धू ने बताया जान का खतरा

नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी. याचिका में सिद्धू ने कहा था कि उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से भी उन्हें धमकी दी जा चुकी है. ऐसे में पंजाब सरकार उनकी सुरक्षा में कटौती करके उन्हें मूसेवाला की तरह मरवाना चाहती है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सिद्धू के पटियाला में स्थित आवास की छत पर एक संदिग्ध व्यक्ति शॉल ओढ़े हुए दिखाई दिया था. जिसके बाद उन्होंने पटियाला पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था. 

सुरक्षा में कटौती पर भड़के थे सिद्धू

आपको बता दें कि रोडरेज मामले में जेल से बाहर आते ही सिद्धू की सुरक्षा में कटौती कर दी गई थी. जिसको लेकर सिद्धू ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि सुरक्षा में कटौती कर उनकी आवाज को दबा नहीं सकते,  मूसेवाला के साथ जो हुआ, वही आज दूसरे सिद्धू के साथ हो रहा है. उन्होंने कहा था कि एक सिद्धू तो मरवा दिया, दूसरे को भी मरवा दो. मैं डरता नहीं हूं और पंजाब के मुद्दों को उठाता रहूंगा. वही सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी सुरक्षा में कटौती पर पंजाब सरकार के खिलाफ खासी भड़की नजर आई थी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि सुरक्षा में कटौती के कारण उनके पति को किसी भी तरह का नुकसान होने पर सीएम भगवंत मान जिम्मेदार होंगे. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: जालंधर उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल, चरणजीत सिंह अटवाल BJP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget