एक्सप्लोरर

Punjab Politics: जालंधर उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल, चरणजीत सिंह अटवाल BJP में शामिल

Jalandhar Bypoll: चरणजीत सिंह अटवाल ने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. अकाली दल से वो पहले ही इस्तीफा दे चुके है. वहीं उनके बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके है.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल ने आज बीजेपी का दामन थामा है. दिल्ली में चरणजीत सिंह अटवाल बीजेपी सदस्यता ग्रहण की है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजदूगी में चरणजीत सिंह अटवाल बीजेपी में शामिल हुए हैं. अटवाल के बीजेपी में शामिल होने से अकाली दल को बड़ा झटका लगा है. जालंधर लोकसभा के उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीतिक में बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे है.

बेटे ने कुछ समय पहले की थी ज्वानिंग

चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके है. बीजेपी में शामिल होने के साथ ही उन्हें जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वो अपना नामांकन भी दाखिल करवा चुके है. इंदर इकबाल सिंह अटवाल के बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही लगातार चर्चाएं हो रही थी कि उनके पिता चरणजीत सिंह अटवाल भी बीजेपी में शामिल हो सकते है. शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से वो पहले ही इस्तीफा दे चुके है. इस्तीफा देते हुए अटवाल ने लिखा था कि मैंने अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है. मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मेरे बेटे इंदर इकबाल सिंह और जसजीत सिंह और मेरे भतीजे सुखजिंदरजीत सिंह पहले ही अकाली दल छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए है. वहीं आज सुबह ही उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजदूगी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

सदस्यता ग्रहण करने के बाद बोले अटवाल

चरणजीत सिंह अटवाल ने बताया कि उन्हें 3 बार विधान सभा का सदस्य बनने का अवसर मिला है. 10 बार पंजाब विधान सभा अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है. इसके साथ ही 2 बार पंजाब से सांसद बन चुके है. उन्होंने कहा कि जब से मेरे बच्चों ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में काम करने का फैसला किया है, यह मेरा नैतिक कर्तव्य बन गया है कि मैं दुखी होकर बीजेपी में शामिल हो जाऊं. इसलिए मैं समर्थन करने और अपने बेटे के साथ खड़े होने के लिए बीजेपी में शामिल हो गया. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य इस राष्ट्र के सभी बच्चों को उनकी मातृभाषा का सम्मान करने के लिए समान शिक्षा के साथ समान अवसर मिले. किसी भी देश का वास्तविक विकास शिक्षा है चाहे वह किसी भी क्षेत्र, वर्ग और समाज का हो.

आपको बता दें कि 10 मई को जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है, वहीं 13 मई को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे. उससे पहले पंजाब की राजनीति में बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे है.

यह भी पढ़ें: Parkash Singh Badal Antim Ardas: पिता की अंतिम अरदास में भावुक हुए सुखबीर सिंह बादल, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget