एक्सप्लोरर

Punjab Election: कांग्रेस पार्टी की अहम मीटिंग में शामिल नहीं हुए नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत चन्नी ने की अगुवाई

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी की अहम मीटिंग से गायब रहे हैं. ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है सिद्धू को मीटिंग में बुलाया नहीं गया.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद भी कांग्रेस (Congress) पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस पार्टी की ओर से नतीजों का आंकलन करने के लिए एक मीटिंग बुलाई गई थी. लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने इस मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया. हालांकि पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे नेता इस मीटिंग में शामिल रहे.

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की लीडरशिप में यह मीटिंग हुई. इस मीटिंग में चरणजीत सिंह चन्नी ने यह जानने की कोशिश की कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को मीटिंग के लिए न्योता ही नहीं दिया गया था. 

चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में शामिल कई मंत्री इस मीटिंग में शामिल रहे. परगट सिंह, राजिंदर सिंह, सुखबिंदर सिंह, भरत भूषण, कुलबीर सिंह और कैप्टन संदीप सिंह जैसे दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में हिस्सा लिया. 

गायब दिखाई दे रहे हैं सिद्धू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मतदान से पहले ही अपने आप को लो प्रोफाइल कर लिया था. नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम उम्मीदवार बनाने के फैसले का समर्थन को किया था, लेकिन इस बाद से वह कैंपेन में भी बेहद कम दिखाई दिए. सिद्धू के परिवार की ओर से चरणजीत सिंह चन्नी पर सीधे हमले बोले गए थे.

नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव मैदान में हैं. नवजोत सिंह सिद्धू को शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने चुनौती दी है. सिद्धू और मजीठिया की टक्कर को पंजाब का सबसे हाईप्रोफाइल मुकाबला माना जा रहा है. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे.

Ukraine Crisis: यूक्रेन से पंजाब लौटे छात्र ने बताया वहां कैसा है दूसरे छात्रों का हाल? किए कई बड़े खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget