एक्सप्लोरर

Nafe Singh Rathee News: गर्दन, कंधा, थाई और...नफे सिंह राठी को कहां-कहां लगी गोली? डॉक्टर ने बताई बर्बरता की कहानी

Nafe Singh Rathee Murder: झज्जर में हरियाणा के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर हमला किया गया जिसमें उनकी मौत हो गई. घटना में उनके एक और साथी की भी मौत हो गई है.

Nafe Singh Rathee News Today: हरियाणा के बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी (Nafe Singh Rathee) की रविवार को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उन्हें घायल हालत में झज्जर (Jhajjar ) के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि राठी को कई जगह गोलियां लगी थीं. शरीर से बहुत ज्यादा खून निकल चुका था जिस वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका. 

इस बीच, हरियाणा के मंत्री अनिल विज का बयान आया है और उन्होंने कहा कि ''यह दुखद घटना है. वह मेरे साथ विधायक रहे हैं. मैंने सारे अधिकारियों से बात की है. इस पर तुरंत कार्रवाई करें. एसटीएफ को भी हमने काम पर लगाया है. मुझे उम्मीद है कि पुलिस जल्दी कार्रवाई करेगी. सारी चीजों का पता कर रहे हैं. उसके बाद ही बता सकते हैं.''

उधर, बहादुरगढ़ के संजीवनी अस्पताल के सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में नफे सिंह राठी और उनके साथी की हत्या मामले में कहा, ''उनके शरीर से काफी खून बह गया था. उनकी पहले ही मौत हो गई थी. हालांकि हमने कई बार सीपीआर दिया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. दो पेशेंट को अभी आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उन्हें कंधे, जांघ और सीने में बाईं तरफ गोली लगी हुई है.''

नफे सिंह को गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास लगी थी गोलियां
डॉक्टर ने बताया कि नफे सिंह को कई जगह गोलियां लगी थीं. मनीष शर्मा ने कहा, ''नफे सिंह और जयकिशन जी की मौत हुई है. गर्दन, रीढ़ की हड्डी के पास, जांघ और कंधे पर गोली लगी थी. ऐसा लगता है कि मल्टीपल फायरिंग हुई है. गोलियां लगने से अचानक मेजर वेसल्स डैमेज हुआ है. ऐसी स्थिति में काफी खून बह जाता है. उसके बाद पेशेंट का हार्ट काम करना बंद कर देता है.''

डॉक्टर ने दो अन्य घायलों को लेकर बताया कि एक के वाइटल स्टेबल हैं और एक का बीपी हाई है. दोनों की स्थिति पर ध्यान रखा जा रहा है और आगे उनकी सर्जरी की जाएगी. नफे सिंह की हत्या के बाद विपक्षी आप और कांग्रेस दोनों ही बीजेपी पर हमलावर है. आप का कहना है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब खुद सीएम झज्जर में मौजूद थे. जब उनके जिले में रहते एक नेता सुरक्षित नहीं तो फिर आम आदमी की क्या बात की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- Nafe Singh Rathi Killed: नफे सिंह राठी की हत्या पर आप-कांग्रेस ने सरकार को घेरा, जानें किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget