एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Funeral: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार दोपहर में होगा, कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, अब उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे मूसा गांव में होगा. कड़ी सुरक्षा के बीच उनके गांव जाकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार से पहले सुबह 8.30 बजे से ही लोगों का उनके गांव में आना शुरू हुआ, भारी भीड़ ने कड़ी सुरक्षा के बीचे सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी. मूसेवाला का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे उनके मूसा गांव में होगा. अंतिम संस्कार से पहले सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रशंसकों की सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लग गईं. मूसेवाला के घर के बाहर अंतिम दर्शन के लिए हुजूम उमड़ पड़ा है. मूसेवाला के पिता अपने बेटे के शव को मानसा सिविल अस्पताल से लाकर अपने आवास पर लाए. 

मूसेवाला के प्रसंशकों ने उनके घर के बाहर उनके पक्ष में नारेबाजी की और उनकी मौत पर भारत ही नहीं कनाडा में भी शोक मनाया जा रहा है. पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई मकोका के तहत एक संगठित अपराध मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्य कनाडा में रहने वाले गोल्डी बरार ने फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है, मूसेवाला को दिनदहाड़े कम से कम 30 बार गोली मारी गई थी.

Sidhu Moosewala Last Rites LIVE: नम आंखें, मूछों पर ताव...अंतिम संस्कार से पहले भावुक परिवार ने ऐसे किया अपने सिद्धू का दुलार

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी. इस बात को लेकर पंजाब की आप सरकार पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है.  शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने सीएम भगवंत मान पर भी सवाल उठाए हैं. बादल ने मूसेवाला की हत्या पर कहा कि इस मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच होनी चाहिए और मुख्यमंत्री एक मिनट भी और पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फगवाड़ा: LPU के बाहर प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिस से झड़प, गाड़ियों में लगाई आग
फगवाड़ा: LPU के बाहर प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिस से झड़प, गाड़ियों में लगाई आग
फाजिल्का: नकाबपोश बदमाश ने BJP नेता के भाई को मारी गोली, हालत नाजुक
फाजिल्का: नकाबपोश बदमाश ने BJP नेता के भाई को मारी गोली, हालत नाजुक
फगवाड़ा: LPU में छात्रों का प्रदर्शन जारी, रेप मामले की जांच के लिए SIT गठित
फगवाड़ा: LPU में छात्रों का प्रदर्शन जारी, रेप मामले की जांच के लिए SIT गठित
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget