एक्सप्लोरर

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में एक तरफ चल रही थी रामलीला, दूसरी तरह नाबालिग को मारी दी गई गोली, जानें-पूरा मामला

Gurugram News:  गुरुग्राम में भीम नगर रामलीला मैदान के बाहर एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के चाचा की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है.

Haryana News:  हरियाणा के गुरुग्राम में भीम नगर रामलीला मैदान के बाहर एक नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया रामलीला मैदान में रामलीला चल रही थी. जैसे ही खबर रामलीला मैदान के अंदर पहुंची तो रामलीला का बंद करवा दिया गया और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. 

गोली मारकर 16 वर्षीय लड़के की हत्या
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि गुरुग्राम के भीम नगर रामलीला मैदान में जिस वक्त रामलीला चल रही थी. इस दौरान 16 वर्षीय आशीष नाम के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दरअसल रात के समय जब रामलीला चल रही थी, इस दौरान रामलीला के टेंट के बाहर कुछ लड़कों का आपस में झगड़ा हो गया था. तो वहां मौजूद लोगों ने उनका झगड़ा शांत कर उन्हें वहां से भगा दिया था. वो सभी लड़के वहां से चले गए थे. लेकिन कुछ देर बाद एक पटाखा चलने की आवाज आई रामलीला देख रहे लोग एक बार खड़े होकर देखने भी लगे, लेकिन फिर उनकी कुर्सी ना रुक जाए इस वजह से वह सब वापस बैठकर रामलीला देखने लग गए. 

मृतक के चाचा के बयान पर मामला दर्ज
सुभाष बोकन ने बताया कि करीब 1 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जांच शुरू कर दी. पुलिस ने वहां रामलीला मंचन कर रहे कलाकारों और लोगों को इस बारे में सूचना दी कि यहां पर गोली चली है तब लोगों को इस बात का पता लगा. पुलिस प्रवक्ता में बताया कि कुछ देर पहले हुए झगड़े की रंजिश रखते हुए उन्हीं लड़कों ने आशीष नाम के लड़के को सिर में पीछे से गोली मार दी थी. इसके बाद उसे इलाज के लिए पास ही के एक अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह पुलिस छापेमारी कर रही है. 

मौत की खबर के पता रामलीला का मंचन किया गया बंद
रामलीला मंचन कर रहे पार्षद सीमा पाहुजा के पति पवन पाहुजा ने बताया कि रामलीला के दौरान करीब 12 बजे एक पटाखे की आवाज तो आई थी लेकिन किसी ने ज्यादा उसे पर ध्यान नहीं दिया सब लोग रामलीला देखने में मग्न हो गए. लेकिन जैसे ही पुलिस वहां पर पहुंची और पता चला कि एक लड़के को गोली लगी है और उसकी मौत हो गई है. तो तुरंत प्रभाव से रामलीला का मंचन बंद कर दिया गया. 

यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: गुरुग्राम में ‘जालसाज हसीना’ का भंडाफोड़, 10 लोगों को बनाया था अपना शिकार, ऐसे पहुंची सलाखों के पीछे

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget