एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: कौन हैं गुरुग्राम के रणवीर सैनी, जिनका 'मन की बात' कार्यक्रम में PM मोदी ने किया जिक्र?

PM Modi On Ranveer Saini: मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम के रणवीर सैनी की भी तारीफ की है. सैनी ने कई बार देश का नाम रोशन किया है.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) के खिलाड़ी का अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जिक्र किया है. गुरुग्राम के रणवीर सैनी (Ranveer Saini) का जिक्र मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने रणवीर सैनी के बारे में बात की. रणवीर सैनी गुरुग्राम के नेशनल चैंपियनशिप गोल्फ के स्वर्ण विजेता हैं. सैनी नौ बार नेशनल चैंपियन, चार बार एशिया पैसिफिक चैंपियन रहे हैं. गोल्फ में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के रणवीर सैनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिक्र करने के बाद उनके परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है. रेडियो पर आयोजित कार्यक्रम मन की बात का रविवार को 106 वां एपिसोड प्रसारित किया गया था.

मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने रणवीर सैनी के बारे में बात करने पर खिलाड़ी के पिता डॉ. कार्तिकेय सैनी, माता बख्तावर सैनी, भाई रणविजय सैनी, बहन परिनाज सैनी में खुशी की लहर है. पिता डॉ. कार्तिकेय सैनी ने कहा कि बीते शनिवार को उनके पास स्पेशन ओलंपिक कार्यालय से फोन आया था और उनसे रणवीर सैनी के बारे, गोल्फ में उसकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली थी. इसके साथ साथ उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी तारीफ की और पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई भी दी.

इन प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं रणवीर सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्फ में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के गुरुग्राम जिला निवासी रणवीर सैनी की भी तारीफ की. बता दें कि रणवीर सैनी ने कई बार अपनी जीत का परचम लहराया है. गुरुग्राम के रणवीर सैनी नौ बार नेशनल चैंपियन, चार बार एशिया पैसिफिक चैंपियन रहे हैं. रणवीर सैनी तीन विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी पदक प्राप्त कर चुके हैं.

रणवीर सैनी के पिता ने क्या बताया?

पिता ने बताया कि रणवीर सैनी ने लॉस एंजिल्स में वर्ष-2015 में आयोजित हुए स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम में भी पहला स्वर्ण पदक हासिल किया था. वर्ष-2019 में मकाऊ गोल्फ मास्टर्स टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक और स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम में रजत पदक जीता था. वहीं अब वर्ष 2023 में जर्मनी के बर्लिन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम में भी स्वर्ण पदक जीता है. रणवीर सैनी का नाम विभिन्न रिकॉर्ड के लिए पांच बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज किया गया है.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: करवा चौथ से पहले गुरुग्राम की मार्केट्स में उमड़ी भीड़, मेहंदी लगवाने पहुंच रहीं महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget