एक्सप्लोरर

मंत्री बनने के बाद पंजाब पहुंचे मनजिंदर सिंह सिरसा, BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Delhi News: मनजिंदर सिंह सिरसा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मेहनत करने का संदेश दिया.

Tarun Chug on AAP: दिल्ली के नव-नियुक्त कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार (22 फरवरी) को अमृतसर पहुंचकर श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के कार्यालय का दौरा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

इस मौके पर तरुण चुग ने कहा कि जिस तरह दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी (AAP) की नाकामी को नकार दिया है, उसी तरह पंजाब भी जल्द ही भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की ‘आपदा’ से मुक्त होगा. उन्होंने कहा कि AAP सरकार ने पंजाब को हर मोर्चे पर विफल कर दिया है. अब जनता सच्चाई को पहचान चुकी है और बदलाव के लिए तैयार है.

सिरसा ने दिया कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
बैठक में मनजिंदर सिंह सिरसा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मेहनत करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार दिल्ली में अपने सभी वादों को पूरा करेगी और पंजाब में भी विकास और सुशासन सुनिश्चित करेगी.

सिरसा ने सिख समुदाय को मिल रहे सम्मान की बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया, जो सिख समाज के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा सिख समाज की सेवा और सम्मान को प्राथमिकता देती आई है और आगे भी देती रहेगी.

पंजाब में AAP सरकार की विफलताएं- चुग
तरुण चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता को सिर्फ गुमराह किया है. राज्य में नशे की समस्या बढ़ रही है, किसान परेशान हैं, बेरोजगारी चरम पर है और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब हो गई है. उन्होंने कहा कि AAP सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए, लेकिन बीजेपी पंजाब में विकास लाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे. इनमें पंजाब बीजेपी महासचिव परमिंदर सिंह बरार, पूर्व विधायक डॉ. हरजोत कमल, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू, नगर निगम पार्षद विकास गिल, अमनदीप एरी और अन्य प्रमुख नेता शामिल थे.

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला. बीजेपी नेताओं ने कहा कि पार्टी पंजाब में मजबूती से आगे बढ़ रही है और जनता के समर्थन से आने वाले चुनावों में शानदार जीत दर्ज करेगी.

ये भी पढ़ें - अब दिल्ली के शिक्षा मॉडल होंगे और बेहतर! मंत्री आशीष सूद ने की अहम बैठक

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget