एक्सप्लोरर

Gurpatwant Singh Pannun: आतंकी पन्नू पर भड़के मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, बोले- ‘अगर हिम्मत है तो खुद पंजाब में आकर...’

Pannun Threat for Air India: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की एयर इंडिया फ्लाइट को लेकर दी गई धमकी के बाद दिल्ली और पंजाब एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Punjab News: प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर आल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने जोरदार निशाना साधा है. बिट्टा ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान आतंकी पन्नू पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ विदेश में बैठकर धमकी दे सकते हो अगर हिम्मत है तो खुद पंजाब में आकर दिखाओं और खालिस्तान की मांग करो. बिट्टा ने पन्नू पर पंजाब के जवानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा पन्नू विदेश में बैठकर अपनी दुकानदारी चला रहा है और ऐश की जिंदगी जी रहा है.

‘खालिस्तान का नारा देने वाले पाक की शह पर कर रहे काम’
आल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि आतंकी पन्नू सिख खालिस्तान की हिमायत नहीं करता बल्कि वो तो सिख कौम को गलत रास्ते पर ले जाने का प्रयास करता है, जिसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बिट्टा ने कहा कि देश के उच्च पदों पर सिख विराज रहे है चाहे वो राष्ट्रपति का पद हो, चाहे प्रधानमंत्री का फिर चाहे आर्मी चीफ का. वहीं खालिस्तान का नारा देने वाले सिर्फ पाकिस्तान की शह पर काम कर सभी लोगों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है. 

पन्नू की धमकी पर कांग्रेसी सांसद ने भी साधा निशाना
आपको बता दें कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 19 नवंबर को एयर इंडिया की विमान को नहीं उड़ने देने की धमकी दी थी. जिसको लेकर लगातार पन्नू पर निशाना साधा जा रहा है. पंजाब के कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी पन्नू पर जोरदार हमला बोला है. बिट्टू ने कहा कि आंतकी पन्नू ने सारी दुनिया में पंजाबियों की छवि खराब कर रहा है. वो जिस फ्लाइट को टारगेट करने की बात कह रहा है उसमें सभी धर्मो के लोग यात्रा करते है. लेकिन पन्नू तो धर्म की आड़ में नफरत फैलाने का काम कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: Gurpatwant Singh Pannun: आतंकी पन्नू पर कांग्रेसी सांसद बिट्टू का हमला, बोले- ‘कभी मक्खी तक नहीं मारी, वो बम से उड़ाने की धमकी दे रहा‘

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में चुनावी तैयारियां तेज, AAP आज जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पंजाब में चुनावी तैयारियां तेज, AAP आज जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
लुधियानाः AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक मौत
लुधियानाः AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक मौत
AAP सबसे तेज! पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget