एक्सप्लोरर

Instagram पर लाइव आकर एक शख्स ने की आत्महत्या, महिला मित्र के साथ Bday मनाने के बाद मौत को लगाया गले

Gurugram News: गुरुग्राम में एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया. मृतक विक्रम की शादी छह साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं. जबकि उसकी एक अविवाहित महिला से दोस्ती थी.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-38 के एक गेस्ट हाउस में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि  मृतक की पहचान हिसार के बरवाला के मूल निवासी विक्रम के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में रहता था. 

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की आत्महत्या
बताया जा रहा है कि वह रविवार शाम को अपना जन्मदिन मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी की रहने वाली एक महिला मित्र के साथ सेक्टर 38 स्थित गेस्ट हाउस में गया था. वे रात भर गेस्ट हाउस में रुके. सोमवार को करीब 2:30 बजे महिला वहां से चेकआउट कर गई. लेकिन, विक्रम गेस्ट हाउस में ही रुका रहा. पुलिस ने बताया कि सोमवार को विक्रम ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली. 

महिला मित्र ने गेस्ट हाउस कर्मचारियों को दी सूचना
जब महिला ने पोस्ट देखी तो उसने तुरंत गेस्ट हाउस के कर्मचारियों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को बुलाया. पुलिस के मुताबिक, महिला सेक्टर 39 में किराए के मकान में रहती है और गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करती है. दोनों कुछ महीने पहले दोस्त बने थे. मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस ने कहा कि विक्रम की शादी छह साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं जबकि महिला अविवाहित है. गुरुग्राम के सदर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "हम विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं. हम आत्महत्या के पीछे का कारण जानने के लिए महिला से पूछताछ करेंगे. 

इटावा के युवक ने गुरुग्राम में किया था सुसाइड
वही आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल माह में एक ऐसा ही मामला सामने आया था. इटावा के रहने वाले एक युवक ने गुरुग्राम में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया था. युवक ने पंखे पर रस्सी से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी थी. उस समय इंस्टाग्राम पर उसे तीन लोग लाइव देख रहे थे. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली से होगा हरियाणा कांग्रेस का फैसला? संगठन का तैयार हो रहा है खाका, ऐसे फंस सकता है पेंच

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget