एक्सप्लोरर

Punjab Crime: महिला ने कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की गोली मारकर की हत्या, जानें- पुलिस ने क्या कहा?

Tarn Taran News: तरन तारण पुलिस ने बताया कि महिला धालीवाल की रिश्तेदार थी और उसने कथित तौर पर निजी कारणों की वजह से उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

Major Singh Dhaliwal Shot Dead: पंजाब के तरनतारन (Tarn Taran) में सोमवार (27 फरवरी) को कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल (Major Singh Dhaliwal) की एक महीला ने गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. तरनतारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत चौहान ने बताया कि महिला धालीवाल की रिश्तेदार थी और उसने कथित तौर पर निजी कारणों की वजह से उनकी हत्या कर दी.

आरोपी महिला को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें रवाना

पुलिस ने बताया कि तरनतारन से सटे पट्टी शहर के सांगवा गांव में धालीवाल का एक मैरिज होम है, महिला ने उसी मैरिज होम के पास उन पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाईं, जिनमें से धालीवाल को दो गोलियां लगीं और उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों को रवाना कर दिया गया है. बता दें कि धालीवाल पिछली कांग्रेस  सरकार में पट्टी मार्केट कमेटी के अध्यक्ष थे.

एक दिन पहले हुआ था पंजाब की जेल में गैंगवार

पंजाब में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. कल यानी रविवार को पंजाब की गोइंदवाल  जेल में गैंगवार की घटना सामने आई थी जिसमें पंजाबी गायक सिद्धूमूसेवाला मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर आपस में भिड़ गए थे और उनमें से दो गैंगस्टरों की मौत हो गई जबकि तीसरा गैंगस्टर केशव यादव बुरी तरह घायल हुआ था.

सिद्धूमूसेवाला हत्याकांड के तीन आरोपी गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान, मनमोहन सिंह मोहना और केशव यादव गोइंदवाल जेल में बंद थे. तीनों में किसी बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह की हत्या हो गई.  जानकारी में सामने आया है कि जेल के अंदर ही थाली और प्लेटों को काटकर धारिदार हथियार बनाए गए थे, इन्हीं हथियारों से इन्होंने एक दूसरे के ऊपर हमला कर दिया.

माना जा रहा है कि ये तीनों लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते थे. चर्चा ये भी है कि गोल्डी बराड़ के इशारे पर इस पूरे गैंगवॉर को अंजाम दिया गया. एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बराड़ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

यह भी पढ़ें: Punjab Crime News: खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने फिर जारी किया वीडियो, G-20 में शामिल होने वाली विदेश मंत्रियों को दिया यह संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget