एक्सप्लोरर

Ludhiana Crime News: लुधियाना में पंजाब रोडवेज के कंडक्टर से बंदूक दिखाकर की गई लूट

Ludhiana Crime News: लुधियाना में PRTC के बस कंडक्टर से हमलावरों ने बंदूक दिखाकर की लूटपाट. बस कर्मचारियों और यात्रियों ने किया लुधियाना-जालंधर हाईवे को जाम.

Ludhiana Crime News: पंजाब में दिन प्रतिदिन क्राइम की घटना बढ़ती जा रही है. ऐसे में पंजाब के लुधियाना शहर में बुधवार को तीन हथियारबंद लोगों ने लाधोवाल टोल प्लाजा के पास एक पीआरटीसी बस कंडक्टर से बंदूक की नोक पर नकदी लूट ली. यह घटना सुबह करीब 7.50 बजे की है. बस कंडक्टर साहिल ने पुलिस से कहा कि बस पटियाला से अमृतसर जा रही थी तभी टोल प्लाजा पर पहुंचते ही बाइक पर सवार तीन लोगों ने अपनी बाइक को बस के बगल ले आये और गाली गलौज करने लगे. हमारे विरोध करने पर युवकों ने देशी पिस्टल तान दी और पिटाई करने लगे. साथ ही हमारे पास से 10,000 रुपये नकद और चेन छीन ले गए.

जब बस ड्राइवर मामले में बीच-बचाव करने लगा तो हमलावरों ने उसे भी गोली मारने की धमकी दी. लूट की यह घटना लढोवाल थाने से करीब दो किमी की दूरी पर हुई है. बस कंडक्टर  का कहना है कि लूट के बाद वो लोग फिल्लौर की ओर भाग गए. घटना के बाद बस को टोल प्लाजा के पास खड़ा करके कंडक्टर ने दूसरे बस कर्मचारियों और यात्रियों के साथ लुधियाना-जालंधर हाईवे को जाम कर दिया. इस घटना से करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही

मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों से पता चलता है कि कंडक्टर तीन लोगों के साथ बहस कर रहा था लेकिन नकदी और सोना लूटने के दावों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस घटना के बाद बस कंडक्टर ने पुलिस को अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने को कहा नहीं तो वे फिर से हाईवे जाम करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Satyendra Jain Arrested: अपनी सफाई में बोले सीएम केजरीवाल, 'भ्रष्टाचार को गद्दारी मानते हैं सर कटा सकते हैं लेकिन रिश्वतखोरी नहीं करेंगे'

Delhi News: दिल्ली के रामजस कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झड़प, पुलिस ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget