एक्सप्लोरर

Ludhiana News: लुधियाना में मोबाइल पर बात करते-करते अचानक गिरा एथलीट, हार्ट अटैक से गई जान

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में जालंधर के रहने वाले एक एथलीट की हार्ट अटैक से मौत हो गई. एथलीट वरिंदर सिंह खेड़ां वतन पंजाब दियां सीजन-3 में हिस्सा लेने के लिए आए थे.

Punjab News: पंजाब के लुधियाना के एक एथलीट की गुरु नानक स्टेडियम में मौत हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है. जालंधर के 54 वर्षीय अनुभवी एथलीट वरिंदर सिंह खेड़ां वतन पंजाब दियां सीजन-3 में हिस्सा लेने आए थे. इस दौरान जब वे अपने दोस्त से मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी अचनाक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया, जिससे वे नीचे गिर पड़े. जब तक आसपास मौजूद खिलाड़ी उन्हें संभालते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

बता दें कि लुधियाना समेत पंजाब के पांच जिलों में बीते सोमवार से एथलेटिक्स, बेसबॉल, किकबॉक्सिंग और लॉन टेनिस खेलों की प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें युवा और अनुभवी दोनों एथलीट हिस्सा ले रहे हैं और यह 9 नवंबर तक जारी रहेंगे. ये इवेंट गुरु नानक स्टेडियम, मल्टीपर्पज हॉल, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल गिल और जस्सोवाल स्थित हार्वेस्ट लॉन टेनिस अकादमी में आयोजित किए जा रहे हैं.

साथी एथलीटों का खेल देखते हुए अचानक आया हार्ट अटैक
जालंधर के एथलीट वरिंदर सिंह लुधियाना में लंबी कूद के मुकाबले में भाग लेने के लिए आए थे. कोच बिक्रमजीत सिंह के अनुसार वरिंदर सिंह को दिल का दौरा पड़ने के समय वे मैदान पर मौजूद थे. वरिंदर ने दोपहर 3 बजे तक अपना गेम पूरा कर लिया था, लेकिन अन्य एथलीटों को देख रहे थे. शाम साढ़े पांच बजे के करीब वे मोबाइल पर अपने दोस्त से बात कर रहे थे, जैसे ही वो अपनी बात खत्म कर मोबाइल को जेब में रखने लगे तभी उन्हें अटैक आ गए और वे मैदान में ही गिर पड़े. तभी वहां मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

वरिंदर सिंह के साथ आए दोस्तों ने घटना की जानकारी उनके परिवार को दी. जिसके बाद उनकी पत्नी व बेटा वरिंदर सिंह के शव को जालंधर ले गए. कोच बिक्रमजीत के अनुसार वरिंदर सिंह नियमित रूप से खेलों में भाग लेते थे. पिछले साल भी उन्होंने खेलों में हिस्सा लिया था. 

(प्रदीप भंडारी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Punjab Bypoll: '...बार-बार धोखा दिया है', CM भगवंत मान का राजा वडिंग और BJP नेता मनप्रीत सिंह बादल पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget