एक्सप्लोरर

JJP से नाराज चल रहे MLA जोगी राम सिहाग ने BJP प्रत्याशी को दिया समर्थन, क्या बोले दुष्यंत चौटाला?

Haryana Lok Sabha Chunav 2024: जेजेपी विधायक जोगी राम सिहाग ने बीजेपी प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन देने का एलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की है.

Haryana Lok Sabha Chunav 2024: जेजेपी विधायक जोगी राम सिहाग ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में हरियाणा की हिसार सीट से बीजेपी उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन देने की घोषणा की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित पार्टी से ऊपर है. वह देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रभावित हुए हैं. बता दें कि जोगी राम सिहाग हिसार के बरवाला से जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक है. 

सिहाग ने रणजीत सिंह चौटाला को दिया समर्थन
JJP विधायक जोगी राम सिहाग ने पीटीआई भाषा से फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि समर्थन देने का फैसला उनके अकेले का नहीं बल्कि उन्होंने सामूहिक सभा के दौरान निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी बाद में आती है राष्ट्र हित पहले है. सिहाग ने कहा कि वो रणजीत सिंह चौटाला के समर्थन में प्रचार करेंगे.

उन्होंने कहा देश पीएम मोदी के विजन में देश तेजी से प्रगति कर रहा है. दूसरे देश भी आज हमारे देश को सम्मान की दुष्टि से देखते है. लेकिन 10 साल पहले ऐसी स्थिति नहीं थी. बता दें कि जेजेपी की तरफ से हिसार सीट से नैना चौटाला को उतारा गया है.

‘कोई चाहे तो पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा दे सकता है’
वहीं बीजेपी उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला जेजेपी को पसंद नहीं आया. पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ से कहा गया कि अगर जेजेपी का कोई भी सदस्य प्रतिद्वंद्वी दल के के पक्ष में प्रचार करता देखा गया तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अगर कोई चाहे तो पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा दे सकता है. चौटाला ने अंबाला में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा कि अपनी पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त होकर अन्य किसी पार्टी को समर्थन देने की चाल यहां काम नहीं करेगी.

जेजेपी को लग चुके है कई झटके
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने (सिहाग ने) जेजेपी के चुनाव चिन्ह पर (विधानसभा चुनाव) जीता था. अगर वे कोई ऐसी गतिविधि में शामिल होते है, तो उनपर चुनाव नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी. बता दें कि सिहाग ने पिछले महीने जेजेपी नेतृत्व को पत्र लिखा था और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों से राहत मांगी थी. बीजेपी से गठबंधन खत्म होने के बाद से जेजेपी को कई झटके लगे हैं, कई नेता बीजेपी और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

प्रदेश अध्यक्ष भी दे चुके है इस्तीफा
जेजेपी की हरियाणा इकाई के प्रमुख निशान सिंह ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए. हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन मार्च में खत्म हो गया जब भगवा पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया. बता दें कि हरियाणा की 10वीं लोकसभा के लिए मतदान सीटों पर 25 मई को मतदान होगा.

यह भी पढ़ें: 'न मैं बाहरी हूं, न मैं भारी हूं, दिलों में बसने आया हूं,' गुरुग्राम सीट से राज बब्बर ने भरा पर्चा, ऐसे मांगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget