एक्सप्लोरर

'न मैं बाहरी हूं, न मैं भारी हूं, दिलों में बसने आया हूं,' गुरुग्राम सीट से राज बब्बर ने भरा पर्चा, ऐसे मांगे वोट

Gurugram Lok Sabha Seat: गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही. पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने शिरकत की.

Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से राज बब्बर ने आज (शुक्रवार) नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया. इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान मौजूद रहे. राज बब्बर कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस की तरफ से जनसभा हुई. जनसभा को संबोधित करते हुए राज बब्बर ने कहा, 'अगर मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में समस्याओं का अंबार हो तो मुझे वोट देना. अगर इन समस्याओं का समाधान हो गया हो तो मुझे वोट मत देना.'

बाहरी प्रत्याशी के सवाल का जवाब देते हुए राज बब्बर ने कहा, 'न मैं बाहरी हूं, न मैं भारी हूं. मैंने लोगों के दिलों में जगह बनाई है.' उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बीते 10 साल से कोई विकास नहीं हुआ. हुड्डा सरकार के बाद गुरुग्राम में मेट्रो का एक पिलर तक नहीं लगाया गया. राज बब्बर ने कहा, 'मैं दावत देने के लिए गुरुग्राम नहीं आया हूं. मैं आपके दिलों में बसने आया हूं.' उन्होंने खुद के आगरा से सांसद होने की बात भी कही.

राज बब्बर ने दाखिल किया नामांकन का पर्चा

राज बब्बर ने कहा कि आगरा में कोई इमारत नहीं बनाई, लेकिन लोगों के लिए विकास कराया है. उन्होंने कहा कि जब बरसात आती है तो गुरुग्राम में नाव चलती है. क्या यही मिलेनियम सिटी है. दुनिया भर में गुरुग्राम की पहचान है. बरसात में जब नाव चलती होगी तो दुनिया में गुरुग्राम की छवि क्या बनती होगी, बताने की जरूरत नहीं है. राज बब्बर ने कहा कि 10 साल में खूब विकास की बातें की जाती रही हैं और की जा रही हैं, फिर गुरुग्राम डूब क्यों रहा है. बरसात में क्यों शहर थम जाता है. महंगाई, बेरोजगारी से जो बुरे हालात बने हैं, उनका सरकार के पास कोई जवाब नहीं है.

'बीजेपी का विकास से नहीं है कोई लेना-देना'

प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने विपक्ष को खत्म करने का काम किया है. उनका देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है. उदयभान ने कहा, 'बीजेपी नेता संविधान को बदलने के लिए 400 से ज्यादा सीटें मांग रहे हैं. बीजेपी कांग्रेस के घोषणा पत्र को गलत बता रही है, जबकि उनके खुद के घोषणा पत्र में विकास का कोई एजेंडा नहीं है. बीजेपी धर्म-जात की राजनीति कर रही है.'

गुरुग्राम के बंजारा मार्केट में भीषण आग, एक के बाद एक होने लगे धमाके, 200 से ज्यादा झुग्गियां खाक

रिपोर्ट- राजेश यादव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget