एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: तीन राज्यों में हार के बाद पंजाब में बिगड़ा कांग्रेस का प्लान, क्या लोकसभा चुनाव में AAP से करेगी गठबंधन?

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में जल्द ही इंडिया गठबंधन होने वाली बैठक पर सबकी नजर है.

Punjab News: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में हार के बाद अब पंजाब कांग्रेस (Congress) के ऊपर भी दवाब बढ़ने वाले हैं. लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन को लेकर पंजाब कांग्रेस के ऊपर पार्टी आलाकमान की तरफ से दवाब बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, इंडिया अलायंस में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर पंजाब कांग्रेस की ओर से शुरू से ही विरोध किया जा रहा है. लेकिन, अब तीन राज्य में मिली हार की वजह से पंजाब कांग्रेस को आलकमान का आदेश मानना पड़ सकता है. इंडिया गठबंधन की जल्द ही बैठक होने वाली है.

कांग्रेस की तरफ से विधानसभा चुनावों के परिणामों का इंतजार किया जा रहा था. उसे उम्मीद थी कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ जैसे हिंदी भाषी राज्यों में वो जीत दर्ज कर सकती है. अगर कांग्रेस इन तीनों राज्यों में जीत दर्ज करती तो वो 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का दांव खेल सकती थी. लेकिन, अब तीन राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस भी चाहेगी कि उसे गठंबधन में रहकर चुनाव लड़ना चाहिए. कभी वो बीजेपी को मात देने की रणनीति बना सकती है. क्योंकि, तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस की सारी रणनीति गड़बड़ा सी गई है. ऐसे में पंजाब कांग्रेस पर अब आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए दवाब बढ़ने वाला है. 

बीजेपी का अकाली दल होगा गठबंधन?

इसके अलावा अक्सर बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन की खबरें भी आती रहती हैं. लेकिन, बीजेपी को तीन राज्यों में बड़ी जीत मिली है, जिसके बाद अकाली दल से उसके गठबंधन की संभावनाएं भी क्षीण हो गई हैं. क्योंकि, बीजेपी ने खुद अपने दम पर तीनों राज्यों में बड़ी जीत हासिल की है. 

केजरीवाल कर चुके 13 सीट जीतने का दावा

बता दें कि अभी तीन दिन पहले ही गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरफ से कहा गया था कि लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी 13 की 13 सीटें जीतने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब में GST में 16.61 फीसदी की बढ़ोतरी, वित्त मंत्री चीमा बोले- ‘सरकार ने कर चोरों पर...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ludhiana News: लुधियाना MBD मॉल कर्मचारी की हत्या! सुबह खाली प्लॉट में मिला युवक का लाश
लुधियाना MBD मॉल कर्मचारी की हत्या! सुबह खाली प्लॉट में मिला युवक का लाश
Punjab Weather: पंजाब में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले दिनों का हाल
पंजाब में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले दिनों का हाल
Punjab News: पटियाला में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत! परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
पटियाला में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत! परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
Punjab Weather Update: पंजाब में कब बदलेगा मौसम? जानें बारिश और हीटवेव का पूरा अपडेट
पंजाब में कब बदलेगा मौसम? जानें बारिश और हीटवेव का पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Philippines Earthquake Video: आंखों में खौफ और घुटनों पर दुनिया... फिलीपींस के भूकंप से डरे-सहमे दिखे स्कूल के बच्चे
आंखों में खौफ और घुटनों पर दुनिया... फिलीपींस के भूकंप से डरे-सहमे दिखे स्कूल के बच्चे
Galghontu Disease: मॉनसून में दूधारू पशुओं में तेजी से फैलता है यह रोग, हो सकती है मौत 
मॉनसून में दूधारू पशुओं में तेजी से फैलता है यह रोग, हो सकती है मौत 
Embed widget