एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पटियाला से BJP का टिकट मिलने के बाद परनीत कौर की प्रतिक्रिया, कहा- ‘2027 में भी पंजाब में...’

Punjab Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी की तरफ से पटियाला से सांसद परनीत कौर को टिकट दिया गया है. इसको लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इलेक्शन के अच्छे रिजल्ट आएंगे.

Punjab Lok Sabha Chunav 2024: पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल लगातार तेज होती जा रही है. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी नजर आ रही हैं. इसी बीच पटियाला लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी परनीत कौर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी में शामिल होकर बहुत खुश हूं. मुझे टिकट देने के लिए मैं बीजेपी नेतृत्व को धन्यवाद देती हूं.

वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनसे बात कर ली गई है. अपने घर में सब काम करेंगे. ये बीजेपी की नींव रखने का समय है. पंजाब में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हमें पूरी उम्मीद है कि इलेक्शन के अच्छे रिजल्ट आएंगे. इसके साथ ही 2027 में भी पंजाब में बीजेपी की सरकार की तैयारी शुरू हो जाएगी.

‘सबको पता था कि मैं भी बीजेपी में जाऊंगी’
वहीं जब परनीत कौर से पूछा गया कि लंबे समय से कांग्रेस से इलेक्शन लड़ती आई है अब बीजेपी से इलेक्शन लड़ेगी तो इसका असर पड़ेगा. इसपर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मेरे बहुत अच्छे 25 साल चले. मुझे कोई शिकायत नहीं है. लेकिन, जब कांग्रेस की मौजूदा लीडरशिप ने सोचा कि हमारी जरूरत नहीं है. मुझे सस्पेंड कर दिया मेरा पूरा परिवार बीजेपी में चला गया तो सबको पता था कि मैं भी बीजेपी में जाऊंगी. वहीं इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर जब परनीत कौर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि रैलियां तो होती रहती है कभी बीजेपी के खिलाफ तो कभी कांग्रेस के खिलाफ ये तो राजनीति में चलता रहता है, इसको कोई असर नहीं होता.

पटियाला से 4 बार सांसद रह चुकी हैं परनीत कौर
बता दें कि परनीत कौर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं. वे चार बार लोकसभा को चुनाव जीत चुकी हैं. अभी हाल ही में वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं. बीजेपी ने उन्हें पटियाला सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. 

यह भी पढ़ें: INDIA Bloc Rally: 'अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे लेकिन...', BJP पर जमकर बरेस पंजाब के CM भगवंत मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget