एक्सप्लोरर

रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा लड़ेंगी विधानसभा चुनाव? कहा- 'पार्टी जो...'

Haryana Assembly Election 2024: कुमारी सैलजा ने इशारों में चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर कर दी. शैलजा ने कहा विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन पार्टी नेतृत्व के कहने पर लोकसभा लड़ा.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश की सियासी हलचल और भी तेज हो गई है. इसके मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई. इस मीटिंग में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेता मौजूद रहे. 

वहीं इस बीच खबर है कि लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला भी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. एबीपी न्यूज से बात करते हुए कुमारी सैलजा ने इशारों में चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर कर दी. सैलजा ने कहा विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन पार्टी नेतृत्व के कहने पर लोकसभा लड़ा. विधानसभा चुनाव में पार्टी जो कहेगी वो करूंगी. विश्वास है कि प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी.

उधर, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में एकजुटता की तस्वीर देखने को मिली. इससे पहले कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच मतभेद की खबरें थीं, लेकिन ये तस्वीर कांग्रेस के लिए राहतभरी खबर लेकर आई है.

इससे पहले मंगलवार (20 अगस्त) को कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि हरियाणा में एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुशासन का अंत हो जाएगा. सुरजेवाला ने कहा कि 1 अक्टूबर को 'वोट की चोट' से राज्य की सरकार बदलने वाली है.

उन्होंने कहा, "इस बार विधानसभा सीट में बीजेपी की सिंगल डिजिट में सीट आएगी. हरियाणा के आम जनता, किसान, मजदूर, महिला, युवा परेशान हैं. जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है। कांग्रेस की संदेश यात्रा भाजपा की विदाई में आखिरी कील का काम करेगी."

करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के रोते हुए पोस्टर लगाने के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने कहा कि किसी नेता के बारे में नकारात्मक या गलत कहना उचित नहीं है. उन्होंने कहा, "जिन्होंने पोस्टर लगाए हैं वे कांग्रेस के लोग नहीं हैं. बीजेपी खुद के ऊपर षड्यंत्र करती है. खुद अपने ऊपर कालिख फेंककर रोते हैं. हम दोनों के चरित्र और चेहरे में यही अंतर है.

ये भी पढ़ें

अब JJP के MLA रामकरण काला कांग्रेस में शामिल, 10 में से 5 विधायक छोड़ चुके साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget