एक्सप्लोरर

Haryana: खापों ने हरियाणा सरकार को दी चेतावनी, कहा- संदीप सिंह को बर्खास्त करें वरना होगा बड़ा आंदोलन

Chandigarh News: जूनियर एथलेटिक्स कोच ने संदीप सिंह पर गलत तरीके से छूने और उनकी टी-शर्ट फाड़ने का आरोप लगाया है. मामले के तूल पकड़ने पर उन्होंने खेल विभाग का प्रभार छोड़ दिया है.

Haryana News:  एक ‘खाप पंचायत’ ने सोमवार को धमकी दी कि अगर महिला कोच का यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) करने के आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) को बर्खास्त नहीं किया गया तो वह बड़ा आंदोलन करेगी. सिंह ने रविवार को अपना खेल विभाग यह कहते हुए छोड़ दिया था कि उन्होंने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है और दावा किया कि उनके खिलाफ आरोप निराधार हैं. भारत के पूर्व हॉकी कप्तान ने कहा कि उन्होंने खेल विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सौंप दिया है. हालांकि, उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाले हरियाणा मंत्रिमंडल से इस्तीफा नहीं दिया है.

संदीप को बर्खास्त किया जाए वरना होगा आंदोलन

जिले के एक गांव में “12 धनखड़ खाप” की एक पंचायत आयोजित की गई और इसमें ‘खाप’ और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. खाप के एक प्रतिनिधि के अनुसार, बैठक में राज्य सरकार से कोच के लिए जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करने और मंत्री को बर्खास्त करने का आग्रह किया गया. उन्होंने कहा कि अगर सरकार ऐसा करने में विफल रहती है, तो खाप एक “बड़ा आंदोलन” शुरू करेगी.

'पद पर बने रहकर जांच प्रभावित कर सकते हैं संदीप'

उन्होंने कहा कि बैठक में मांग की गई कि सिंह को मुख्यमंत्री द्वारा तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए क्योंकि अगर वह सरकार में मंत्री बने रहते हैं तो वह जांच को ‘प्रभावित’ कर सकते हैं. कुछ खाप सदस्यों ने यह भी महसूस किया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक के आदेश पर गठित एक समिति का कोई उद्देश्य नहीं होगा क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस पहले से ही मामले की जांच कर रही है.

हरियाणा समिति मंत्री को बचाने का प्रयास- INLD

इस बीच, इंडियन नेशनल लोक दल के नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा समिति “केवल मंत्री को बचाने का एक प्रयास है” उन्होंने पूछा, “जब चंडीगढ़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है, तो यह हरियाणा समिति किस उद्देश्य से स्थापित की गई है?”

संदीप पर क्या हैं आरोप

पूर्व ओलंपियन और कुरुक्षेत्र के पिहोवा से पहली बार विधायक बने संदीप सिंह के पास प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग भी है. जूनियर एथलेटिक्स कोच ने मंत्री पर गलत तरीके से छूने और यहां तक ​​कि उनकी टी-शर्ट तक फाड़ने का आरोप लगाया है. चंडीगढ़ पुलिस ने मंत्री पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें: Punjab News: अकाली दल का पूर्व CM चन्नी पर निशाना, सरकारी पैसों से की बेटे की शादी और 3 महीने में खा गए 60 लाख का खाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget