एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा के मेवात में सांप्रदायिक तनाव के हालात, भारी पुलिस बल तैनात

नूंह जिले में जुनैद और नासिर हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने के हालात को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है.

Haryana News:  जुनैद और नासिर हत्याकांड को लेकर  हरियाणा में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने के हालात बन गए हैं. जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. गुरुग्राम से सटे नूंह में शुक्रवार को जुनैद और नासिर हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. जिसके बाद पुलिस ने 600 युवाओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया. तनाव की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च निकाले जा रहे है.  

3 दिन के लिए इंटरनेट बंद
सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की संभावना को देखते हुए नूंह जिले में पहले ही हरियाणा सरकार द्वारा इंटरनेट तीन दिन के लिए बंद किया हुआ है. पुलिस को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर जुनैद और नासिर हत्याकांड को लेकर  मैसेज सर्कुलेट किए जा रहे थे जिसकी वजह से 26 से 28 फरवरी तक इंटरनेट सेवा रोक दी गई. वही फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.  

‘सरकार पर लगाए आरोप’
नूंह विधायक व कांग्रेस विधायक दल उपनेता ने हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गलत रवैया अपनाकर दुर्भावना से काम करने के आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण धरना दिए जाने के बावूजद संगीन धाराओं में लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. विधायक आफताब अहमद ने कहा कि युवाओं के साथ अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा. अगर पुलिस मुकदमें वापस नहीं लेगी तो मेवात में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा. 

वही आपको बता दें कि इस हत्याकांड में पुलिस ने आठ आरोपियों की फोटो जारी की है जिसमे मोनू मानेसर का नाम शामिल नहीं है, जिस वजह से मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि मोनू मानेसर भी इस हत्याकांड का आरोपी है उसपर भी कार्रवाई की जाए. वही इस मामले में राजस्थान पुलिस का कहना है कि 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं. इन आरोपियों में नूंह का अनिल और श्रीकांत, कैथल का कालू और करनाल का किशोर, शशिकांत वही भिवानी का मोनू और गोगी इसके अलावा जींद का विकास शामिल है. वही बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर की भूमिका की अभी जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Prices : पंजाब- हरियाणा के किस शहर में सस्ता और कहा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें अपने शहर का रेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget