एक्सप्लोरर

Haryana News: जींद-रोहतक हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, मां-बेटे की मौत, दो घायल

जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनूपगढ़ गांव के पास एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. इस हादसे में चालक और उसकी मां की मौत हो गई. वहीं उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

Jind Accident News: हरियाणा के जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनूपगढ़ गांव के निकट शनिवार की रात एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई जिससे इस हादसे में कार चालक और उसकी मां की मौत हो गई. घटना ती सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस घटना-स्थल पर पहुंची. पुलिस ने इसकी जानकरी दी कि हादसे में चालक की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान सुनील (उम्र 32) और उसकी मां सरती देवी (उम्र 70) के तौर पर की गई है. ये लोग दिल्ली के रहने वाले थे. जानकारी के मुताबिक लोहचब गांव का रहने वाला सन्नी रात दो बजे अपनी मां सरती, पत्नी और 2 साल के बच्चे के साथ अपनी एक्सयूवी कार में दिल्ली जा रहा था. अनूपगढ़ से निकलते ही रोहतक रोड पर एक अनियंत्रित कार ने उसकी कार को ओवरटेक कर लिया. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई.

चालक और मां की मौत, पत्नी-बच्चे घायल
अनूपगढ़ गांव के पास हुए इस हादसे पर जब राहगीरों की नजर गई तो उन्होंने कार में फंसे घायलों को निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक सन्नी और उसकी मां की मौत हो चुकी थी. वहीं सन्नी की पत्नी और 2 साल का बेटा घायल हुआ है जिसके बाद उन्हें जींद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. साथ ही पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मृतक सन्नी दिल्ली में प्रॉपर्टी का काम करता था और महीने में दो-तीन बार अपनी मां और परिवार से मिलने लोहचब आता था.रविवार के दिन सन्नी अपनी मां को लेकर दिल्ली जा रहा था.

ये भी पढ़ें: Haryana News: इंटरनेशनल बॉक्सर ऋषि पहलवान पर FIR दर्ज, शराब पीकर अभद्रता करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget