एक्सप्लोरर

अमृतसर से पूर्णिया जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में लगी आग, मोबाइल फटने से हादसा

Janseva Express Fire: अमृतसर से पूर्णिया जाने वाली ट्रेन जब सोनबरसा कचहरी स्टेशन पहुंची तब आग लगने की घटना हुई. एक यात्री ने कहा कि उसका मोबाइल फट गया इसलिए आग लगी.

अमृतसर से पूर्णिया जाने जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस (14618) की जनरल बोगी में शुक्रवार (24 अक्टूबर) की शाम आग लग गई. घटना शाम 6 बजकर 10 मिनट पर घटी. इंजन से आठवें डब्बे जनरल कोच आग लगी. एक ही कोच में ये घटना घटी जिस पर आग पर फायर एक्टिंग्यूशर से काबू पा लिया गया. राहत की बात ये है कि इस घटना में कोई जनहानि या घायल नहीं हुआ. आग लगने के बाद इस कोच के सभी यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया.

मोबाइल फटने से हुआ हादसा- यात्री

इस ट्रेन में सवार राम कुमार नाम के एक यात्री कबूल किया है कि चार्जिंग के दौरान उसका मोबाइल फटने से आग लगने की घटना घटी. दूसरे सह-यात्रियों ने भी इस बात पर सहमति जताई है.

ट्रेन सहरसा पहुंची

रेलवे के मुताबिक कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है. फॉरेंसिक की टीम ने भी घटना का मुआयना किया. ट्रेन को उसके गंतव्य पूर्णिया के लिए रवाना कर दिया गया. ट्रेन सहरसा पहुंच गई.

बीड़ी के टुकड़े
बीड़ी के टुकड़े

कोच में दिखे बीड़ी के टुकड़े 

घटना के बाद ट्रेन के जनरल कोच का वीडियो सामने आया है. वीडियो में बीड़ी के टुकड़े ट्रेन की फर्श पर नजर आ रहे हैं. आग की घटना में कोच को नुकसान पहुंचा है और सीटें जल गईं. लोगों के कपड़े और चप्पल भी नजर आ रहा है.

सोशल मीडिया पर वीडियो में ट्रेन की बोगी में भयंकर आग की लपटें दिखीं. आग की घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने वीडियो मोबाइल फोन में कैद कर लिया. आग लगने की वजह से पूरी बोगी घुएं से भर गई.

बता दें कि छठ को लेकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है. बड़ी संख्या में बिहार से बाहर रहने वाले लोग छठ मनाने के लिए अपने घरों की और लौट रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला
परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget