एक्सप्लोरर

Jalandhar West By-Election 2024: जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में BSP ने उतारा प्रत्याशी, किसे दिया टिकट?

Jalandhar West Bypoll 2024: बीजेपी, आप और कांग्रेस के बाद अब BSP की तरफ से भी जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतार दिया गया है. अकाली दल ने अभी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है.

Punjab Jalandhar West Bypoll 2024: पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी अपनी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. पार्टी ने बिंदर लाखा को मैदान में उतारा है. पंजाब बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने प्रत्याशी की घोषणा की है. बिंदर लाखा करीब 25 सालों से बीएसपी से जुड़े हुए हैं. बुधवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बैठक की थी. इस बैठक में पंजाब बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी भी शामिल हुए थे. बैठक में मंथन के बाद बिंदर लाखा के नाम पर मुहर लगी है.

अन्य पार्टियां भी कर चुकी हैं उम्मीदवारों का ऐलान
जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है. 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने इस सीट से जीत दर्ज की थी. लेकिन, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शीतल अंगुराल बीजेपी में शामिल हो गए और उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था. इसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव करवाया जा रहा है. बीजेपी की तरफ से शीतल अंगुराल को टिकट दिया गया है तो वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर सुरिंदर कौर को उतारा है. AAP ने बीजेपी छोड़कर आए मोहिंदर भगत को टिकट दिया है. अकाली दल की तरफ से अभी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है.

10 जुलाई को होगा मतदान
बता दें कि जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर 10 जुलाई मतदान होना है. वोटों की गिनती 13 जुलाई को होगी. वहीं नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून है. कागजात की जांच 24 जून को होगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून है.

बीजेपी प्रत्याशी ने भरा नामांकन
बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करवा दिया है. इससे पहले बस्ती क्षेत्र में भव्य रोड शो निकाला गया.

यह भी पढ़ें: Punjab: टांडा में DIG ने थाने में अचानक मारी रेड, घर में सोते मिले SHO-DSP, बिना हथियार मिला सहायक मुंशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget