एक्सप्लोरर

Punjab: साल की आखिरी रात खौफनाक! जालंधर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या, दामाद घर पहुंचा तो पता चली मौत की खबर

Jalandhar News: जालंधर के आदमपुर कस्बे में मनमोहन सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आत्महत्या कर ली. पुलिस ने क्राइन सीन को सील कर दिया है. आज मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

Punjab News: पंजाब के जालंधर के कस्बा आदमपुर में 5 लोगों के शव मिलने का मामला सामने आया है. 5 लोगों की मौत की खबर से कस्बे में दहशत फैल गई है. मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के है. मरने वालों में आदमपुर के गांव ड्रोली खुर्द के रहने वाले 55 वर्षीय मनमोहन सिंह ने अपनी पत्नी सरबजीत कौर, बड़ी बेटी प्रभजोत कौर उर्फ ज्योति, छोटी बेटी गुरप्रीत कौर उर्फ गोपी और प्रभजोत कौर की बेटी अमन शामिल है. कर्ज से परेशान मनमोहन सिंह ने परिवार के साथ आत्महत्या कर ली. आज सोमवार को सभी के शवों का पोस्टमार्टम होगा. 

पोस्टमास्टर की पोस्ट पर थे मनमोहन सिंह
गांव ड्रोली खुर्द निवासी मनमोहन सिंह आदमपुर पोस्ट ऑफिस में बतौर पोस्टमास्टर के पद पर काम करते थे. बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोग कर्ज को लेकर उन्हें परेशान कर रहे थे. सभी के गले पर गला घुटने के निशान बने हुए है. वहीं मनमोहन सिंह के गले पर फंदे का निशान है. पुलिस सभी एंगल से जांच करने में जुटी हुई है.

दामाद घर पहुंचा तो पता चली मौत की खबर
प्रभजोत कौर उर्फ ज्योति ने जब अपने पति सरबजीत का फोन नहीं उठाया तो रविवार रात को सरबजीत अपने ससुराल पहुंचा. जहां काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो सरबजीत पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसा. वहां उन्होंने देखा कि उसका ससुर मनमोहन सिंह फंदे पर लटका है और बाकि लोग बेसुध पड़े हुए है. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. रविवार रात करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची. मनमोहन सिंह के पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार रात के बाद से परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला. घर के दरवाजे अंदर से बंद थे. मनमोहन का दामाद सरबजीत आया तो सारे घटनाक्रम की जानकारी मिली. 

आस्ट्रेलिया में रहता है मनमोहन का बेटा
घटना के बाद मनमोहन के चरनप्रीत सिंह को घटना की सूचना दे दी गई वो आस्ट्रेलिया में रहता है. करीब दो साल पहले चरनप्रीत आस्ट्रेलिया गया था. मनमोहन सिंह के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें कर्ज को मौत की वजह बताया गया है. वहीं मनमोहन सिंह ने लिखा है कि उसकी मौत के बाद किसी को परेशान ना किया जाए. वहीं पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर दिया है. पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है जिसे फोरेंसिक के लिए भी भेजा गया है. सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से जांच करवाई जाएगी. वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है ताकि पता चल सके पांचों की मौत कैसे और कितनी देरी पर हुई थी.

यह भी पढ़ें: Gurugram: जूनियर हॉर्स राइडिंग चैम्पियनशिप में गुरुग्राम के भाइयों की जोड़ी ने दिखाया कमाल, अब तक जीते हैं कई मेडल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget