एक्सप्लोरर

जालंधर में फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक, दीवार तोड़कर फंसे लोगों को किया गया रेस्क्यू

Jalandhar Gas Leak: असिस्टेंट डिविजनल फायर ऑफिसर मनिंदर सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई कर गैस पर काबू पा लिया. एक-दो कर्मचारी गैस से प्रभावित हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया.

जालंधर के सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में सोमवार (25 अगस्त) को ट्रो मिल्क फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक हो गई. गैस के लीकेज के समय फैक्ट्री के अंदर कई लोग फंस गए. गैस लीकेज की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम को अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए प्लांट की एक साइड वाली दीवार तोड़नी पड़ी. इसके बाद सीढ़ियों और क्रेनों की मदद से करीब 30 लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया. इस हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.

शाम 5:15 बजे गैस लीक की सूचना मिली- फायर ऑफिसर

असिस्टेंट डिविजनल फायर ऑफिसर मनिंदर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम 5:15 बजे गैस लीक की सूचना मिली थी, जिसके बाद उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला. मनिंदर सिंह ने कहा, फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक की घटना हुई थी, लेकिन कोई धमाका या ब्लास्ट नहीं हुआ.

गैस लीक का कारण अभी स्पष्ट नहीं- फायर ऑफिसर

गैस लीक का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई कर गैस पर काबू पा लिया. स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने बताया कि एक-दो कर्मचारी गैस से प्रभावित हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया. स्थिति सामान्य है. साथ ही प्रशासन मेट्रो मिल्क फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने के कारणों की जांच कर रहा है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में आखिर अमोनिया गैस कैसे लीक हुई.

मार्च में बर्फ की फ्रैक्ट्री में लीक हुई थी गैस

इससे पहले इसी साल मार्च में जालंधर देहात इलाके के थाना मकसूदा के अंतर्गत रिहायशी इलाके में बर्फ बनाने वाली फैक्ट्री कुलदीप आइस से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था. इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में फैल गई थी. इस फैक्ट्री को लेकर कई बार विवाद हो चुका था.

Input By : IANS
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, दिनदहाड़े मारी गोली
अमृतसर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, दिनदहाड़े मारी गोली
पंजाब चुनाव से पहले AAP विधायक सुखवीर मैसरखाना पर एक्शन, पार्टी से किया गया बाहर
पंजाब चुनाव से पहले AAP विधायक सुखवीर मैसरखाना पर एक्शन, पार्टी से किया गया बाहर
संसदीय समिति: चरणजीत सिंह चन्नी को मिला बड़ा पद, दी गई ये जिम्मेदारी
संसदीय समिति: चरणजीत सिंह चन्नी को मिला बड़ा पद, दी गई ये जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी बड़ी चुनौती, परगट सिंह कैसे साधेंगे समीकरण?
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी बड़ी चुनौती, परगट सिंह कैसे साधेंगे समीकरण?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच
बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार
बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
टीवी-बंगाली सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में छाईं पाओली दाम, रेस्तरां मालिक से की थी शादी
बंगाली सिनेमा से बॉलीवुड तक में छाईं पाओली दाम, रेस्तरां मालिक से की शादी
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
रसिक दुलारी शरण की मौत पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम का आया बयान, क्या कहा?
रसिक दुलारी शरण की मौत पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम का आया बयान, क्या कहा?
इंसानी दिमाग में होते हैं 86 अरब न्यूरॉन्स, फिर कंप्यूटर से तेज क्यों नहीं चलता?
इंसानी दिमाग में होते हैं 86 अरब न्यूरॉन्स, फिर कंप्यूटर से तेज क्यों नहीं चलता?
Jeep खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, 4 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Jeep खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, 4 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Embed widget