एक्सप्लोरर

Jalandhar By-Poll: अगले हफ्ते अनाउंस होगा AAP के उम्मीदवार का नाम, 36 नेता उतरे मैदान में

Punjab Politics: 10 मई को जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है. जिसको लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है. ‘आप’ के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने पार्टी की जीत का दावा किया है.

Punjab News: जालंधर में उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी पार्टियां चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटी हुई हैं. जहां कांग्रेस ने दिवंगत सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं अभी बीजेपी और आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी किसी को टिकट नहीं दिया गया है. इसी बीच पंजाब ‘आप’ के महासचिव हरचंद सिंह बरसट का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते तक ‘आप’ के उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी, अभी नाम को लेकर मंथन चल रहा है. 

बरसट ने किया जीत का दावा

‘आप’ के महासचिव हरचंद सिंह बरसट शनिवार को जालंधर पहुंचे यहां उन्होंने पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव को लेकर उनकी पार्टी की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है. बैठक में पार्टी के 36 नेताओं को उपचुनाव के लिए ब्लॉक स्तर पर तैनात किया गया है. इन नेताओं को पंजाब सरकार द्वारा किए गए जनहित कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान बरसट ने दावा करते हुए कहा कि जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ की रिकॉर्ड वोटों से जीत होगी. जालंधर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर बरसट ने कहा कि पार्टी जिस नाम को झाडू पकड़ा देगी, जनता उस उम्मीदवार को सिर-आंखों पर बिठा लेगी. अगले सप्ताह तक नाम घोषित होने की पूरी संभावना है.

दिलचस्प होगा मुकाबला

जालंधर उपचुनाव में जीत को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जालंधर उपचुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है. जहां सीएम मान के लिए चुनाव एक चुनौती के रुप में होगा. वही कांग्रेस सीट पर फिर से जीत हासिल करना चाहेगी. आपको बता दें कि जालंधर लोकसभा सीट पर 10 मई को उपचुनाव होना है. 

यह भी पढ़ें:

Haryana Punjab Weather Today: जारी रहेगा बारिश का कहर, आज शाम को फिर बरसेंगे बादल, IMD ने इन इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget