एक्सप्लोरर

पंजाब: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर बोले- BP लो बढ़ा रहा चिंता

Jagjit Singh Dallewal News: डॉक्टरों ने बताया कि डल्लेवाल का ब्लड प्रेश 80/56 तक गिर गया है. डॉक्टरों ने कहा कि उनका बीपी तेजी से गिरा है. उनकी हालत देखकर हम चिंतित हैं.

Punjab News: किसानों की मांगों को लेकर पिछले 42 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत सोमवार को बिगड़ गई. प्रदर्शन स्थल पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर डाउन हो गया, जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ गई.उनका पल्स रेट और ब्लड प्रेशर कम हो गया.

इसके बाद वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनके हाथों और पैरों की मालिश की और उन्हें पानी पिलाया, तब जाकर उनकी तबीयत में कुछ सुधार आया। डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सतनाम वाहे गुरु का जाप करना शुरू कर दिया.

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने सोमवार को पंजाब और हरियाणा की खनौरी सीमा पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (70) से मुलाकात की. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश नवाब सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने डल्लेवाल से चिकित्सा सहायता लेने का अनुरोध किया.

डाउन हुआ बीपी- डॉक्टर
डॉक्टरों ने बताया कि डल्लेवाल का ब्लड प्रेश 80/56 तक गिर गया है और इसमें उतार-चढ़ाव हो रहा है. डॉ. अवतार सिंह ने कहा, "उनकी हालत बिगड़ गई है. उनका बीपी तेजी से गिरा है. उनकी हालत देखकर हम चिंतित हैं. हम उन्हें कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं दे सकते."

गैर सरकारी संगठन ‘5 रिवर्स हार्ट एसोसिएशन’ की टीम में शामिल सिंह ने कहा कि हमने उनके पैर ऊपर किए जिसके बाद उनके रक्त प्रवाह में थोड़ा सुधार हुआ. उन्होंने बताया कि डल्लेवाल के बीपी में उतार-चढ़ाव हो रहा है.

बता दें कि इससे पहले 3 जनवरी को अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी, सिंह साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत के लिए अरदास की थी.

26 नवंबर से कर रहे अनशन
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर हैं.

ये भी पढ़ें

पंजाब रोडवेज, PRTC के अस्थायी कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल, सरकारी बस सेवा प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget