एक्सप्लोरर

'मेडिकल सहायता लेंगे लेकिन...', मांगें पूरी होने तक जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रखी ये बड़ी शर्त

Jagjit Singh Dallewal Health Update: डॉरक्टरों ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल पानी नहीं पी पा रहे हैं और उल्टियों की वजह से अंदर का पानी भी बाहर आ रहा है, जिससे उन्हें डिहाइड्रेशन हो रहा है.

Punjab Kisan Andolan: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) गैरराजनीतिक के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) का संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर शनिवार (18 जनवरी) को आमरण अनशन 54वें दिन भी जारी रहा. जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को 1.30 बजे जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी इंजेक्शन लेने का सुझाव दिया, लेकिन उन्होंने नकार दिया.

बताया जा रहा है कि पूरी रात जगजीत सिंह डल्लेवाल को उल्टियां होती रहीं साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी बहुत ज्यादा बढ़ गया था. इस दौरान डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और कहा, जगजीत सिंह डल्लेवाल पानी नहीं पी पा रहे हैं और उल्टियों के माध्यम से अंदर का पानी भी बाहर आ रहा है, जिस वजह से उन्हें डिहाइड्रेशन हो रहा है. इस वजह से मल्टीपल ऑर्गन फेलियर का खतरा बना हुआ है.

केंद्र सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
वहीं इससे पहले केंद्र सरकार की तरफ से कृषि मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी प्रिय रंजन के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टीम किसान मोर्चे पर आई. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की टीम सबसे पहले जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जाना और उन्हें बताया कि केंद्र सरकार उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित है. जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमारी मांगों के ऊपर जो भी चर्चा करनी है, वो हमारे दोनों मोर्चों के नेताओं से कीजिए.

इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार की टीम की दोनों मोर्चों के नेताओं से 3.5 घंटे तक मीटिंग हुई. मीटिंग में अधिकारियों ने प्रस्ताव रखा कि 14 फरवरी को केंद्र सरकार के मंत्री एमएसपी समेत सभी 12 मांगों पर चर्चा करने के लिए मीटिंग करना चाहते हैं. अधिकारियों ने केंद्र सरकार की तरफ से विशेष निवेदन किया कि 14 फरवरी की प्रस्तावित बातचीत में जगजीत सिंह डल्लेवाल खुद मौजूद रहें. 

कब और कहां होगी बैठक? 
किसान नेताओं ने सुझाव रखा कि यदि केंद्र सरकार सच में जगजीत सिंह डल्लेवाल के सेहत को लेकर चिंतित है, तो मीटिंग जल्द दिल्ली में की जाए. उसके जवाब में अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली चुनाव की वजह से आचार संहिता लगी हुई है, जिस वजह से केंद्र सरकार मीटिंग करके कोई घोषणा नहीं कर सकती है. इसलिए 9 फरवरी के बाद मीटिंग संभव है और 12-13 फरवरी को बजट घोषित किया जाएगा. 

वहीं मीटिंग के बाद अधिकारी वो चिट्ठी जगजीत सिंह डल्लेवाल को सौंपने के लिए फिर उनसे मिलने आए. उसके बाद अधिकारियों ने स्टेज पर माइक के माध्यम से केंद्र सरकार की बातचीत का प्रस्ताव किसानों के सामने रखा. पंडाल में मौजूद किसानों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल से विनम्र निवेदन किया कि आज तक हम आपकी सभी बातें मानते आए हैं.

आज हमारा आप से विनम्र निवेदन है कि आप मेडिकल सहायता लेने के लिए हामी भर दीजिए ताकि आप केंद्र सरकार के साथ प्रस्तावित बातचीत में शामिल हो सकें. नहीं तो हम सभी किसान आपकी ट्राली के सामने आपके साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे. इसके बाद लंबी चर्चा के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि पहले उन 121 किसानों की सलाह लीजिए जो उनके समर्थन में खुद आमरण अनशन पर बैठे हैं.

डल्लेवाल मेडिकल सहायत लेने के लिए तैयार
वहीं 121 किसानों ने भी अन्य किसानों की तरह जगजीत सिंह डल्लेवाल से निवेदन किया कि वे मेडिकल सहायता जरूर लें, ताकि केंद्र सरकार के साथ प्रस्तावित मीटिंग में भाग लेकर मजबूती से किसानों का पक्ष रख सकें. उसके बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसानों के अनुरोध पर वो मेडिकल सहायता ले लेंगे, लेकिन मांगें पूरी होने तक अन्न/भोजन ग्रहण नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें: हरियाणा BJP अध्यक्ष पर लगे गैंगरेप के आरोप तो बोले अनिल विज, 'इस्तीफा दें मोहन लाल बड़ौली ताकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget