एक्सप्लोरर

भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बॉर्डर को लेकर किया ये ऐलान

India Pakistan News: पंजाब में पाकिस्तान की साजिश नाकाम करने को हाईटेक सिस्टम से निगरानी की जाएगी. भगवंत मान सरकार ने इसको लेकर बड़ा कदम उठाया है.

India Pakistan News: भारत पाकिस्तान के दरमियान जारी तनाव के बीच पंजाब सरकार ने आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, पंजाब कैबिनेट ने सीमा पर नौ एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात करने का फैसला लिया है. 

अब पाकिस्तान की साजिश नाकाम करने को हाईटेक सिस्टम से निगरानी की जाएगी. ड्रोन से नशा तस्करी रोकने के लिए पंजाब सरकार पहली बार एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करेगी.

कैबिनेट मीटिंग में लिए गए 15 फैसला
बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार (9 मई) को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई. इस मीटिंग में कुल 15 अहम फैसले लिए गए, जिसमें सुरक्षा से लेकर कृषि और औद्योगिक विकास जैसे मुद्दे शामिल रहे. कैबिनेट बैठक में सबसे बड़ा फैसला राज्य में एंटी ड्रोन सिस्टम को सक्रिय करने का रहा.

सीमा पर तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अधिकारियों ने अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर और गुरदासपुर समेत पंजाब के कई सीमावर्ती जिलों में गुरुवार (7 मई) को पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया था, जिससे लोगों ने चिंता में रात बिताई. हालांकि अमृतसर और फिरोजपुर जैसे प्रमुख सीमावर्ती जिलों में भी शुक्रवार सुबह शांति रही.

होशियारपुर में मिला मिसाइल के हिस्सों जैसा मलबा
बता दें कि भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच, पंजाब के होशियारपुर के कमाही देवी गांव के पास खेत में मिसाइल के हिस्सों जैसा मलबा मिला है. होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक (अन्वेषण) मुकेश कुमार ने कहा कि धातु का मलबा मिसाइल का प्रतीत होता है.

इलाके की हुई घेराबंदी
स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वायु सेना को सूचित किया और उस इलाके की घेराबंदी कर दी जहां मलबा मिला था. अधिकारी ने कहा कि वायु सेना के अधिकारियों की एक टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंची, प्रारंभिक निरीक्षण किया और मलबे को जांच और निपटान के लिए अपने साथ ले गई. अधिकारियों ने कहा कि वस्तु का विश्लेषण जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget