एक्सप्लोरर

IND vs PAK Super 4: कैच छोड़ने के बाद ट्रोल हुए गेंदबाज अर्शदीप सिंह, समर्थन में उतरे पंजाब के कई नेता

पूर्व क्रिकेटर और आप सांसद हरभजन ने ट्वीट कर कहा कि युवा अर्शदीप सिंह की आलोचना बंद करो. कोई जान बूझकर कैच नहीं छोड़ता. हमें अपनी टीम पर गर्व है.

Punjab News: राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) समेत पंजाब (Punjab) के कई नेताओं ने सोमवार को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का बचाव किया. दरअसल दुबई में एशिया कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच में एक कैच छोड़ने के कारण सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं. पाकिस्तान ने रविवार को यह मैच पांच विकेट से जीता था.

हरभजन सिंह ने ट्वीट कर कहा
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पंजाब के खेलमंत्री गुरमीत सिंह मीत और भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने भी अर्शदीप सिंह का बचाव किया है. वहीं पूर्व क्रिकेटर और आप सांसद हरभजन ने ट्वीट कर कहा कि "युवा अर्शदीप सिंह की आलोचना बंद करो. कोई जान बूझकर कैच नहीं छोड़ता. हमें अपनी टीम पर गर्व है. पाकिस्तान बेहतर खेला. इस मंच पर अपने ही खिलाड़ियों के बारे में घटिया बातें करने वालों पर शर्म आती है. अर्शदीप खरा सोना है."

सांसद राघव चड्ढा ने किया अर्शदीप का समर्थन
वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा अर्शदीप इतने प्रतिभाशाली है कि आने वाले समय में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेगा. नफरत उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है. पंजाब के पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह ने कहा कि खेल में हार जीत होती ही है. अर्शदीप ने इतने कम समय में नाम बनाया है और पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया. एक कैच छोड़ने पर उसकी इस तरह से आलोचना गलत है. अर्शदीप देश का भविष्य और युवाओं की प्रेरणा है. खेलों में नफरत के लिये कोई जगह नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अर्शदीप की मां बलजीत कौर से फोन पर बात की और कहा कि पंजाब और पूरा देश उनके साथ है .

पूर्व CM अमरिंदर ने किया अर्शदीप का बचाव
वहीं अर्शदीप का बचाव करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा खेल में यह सब (कैच छूटना) होता रहता है. हमें अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिये. अर्शदीप को निराश होने की जरूरत नहीं है. उसके सामने लंबा और सुनहरा कैरियर है. भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने अर्शदीप को 'खालिस्तानी' बोलने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा अर्शदीप सिंह होनहार खिलाड़ी है. उन्होंने शानदार खेला और पूरा देश उसके साथ है. क्रिकेट से पहले देश है और पाकिस्तान के इस दुष्प्रचार को खारिज करके मैं अर्शदीप सिंह के साथ हूं.

यह भी पढ़ें

Watch: मोहाली के लंदन ब्रिज मेले में लगा झूला 50 फिट ऊंचाई से नीचे गिरा, 15 से अधिक लोग घायल

Himachal Politics: चुनावों से पहले राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का तोहफा, प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में किया ये एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
दलजीत सिंह मौत मामले में SAD ने सरकार को घेरा, PM रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
दलजीत सिंह मौत मामले में SAD ने सरकार को घेरा, PM रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, CM मान इस सीट से लड़ेंगे इलेक्शन
पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, CM मान इस सीट से लड़ेंगे इलेक्शन
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget