एक्सप्लोरर

Haryana Crime: छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती ट्रेन से बेटे के सामने महिला को फेंका, हुई मौत

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया. घटना 9 वर्षीय बेटे के सामने हुई. महिला बेटे के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी.

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया. मनचले ने 30 वर्षीय महिला को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया. घटना के बाद पीड़िता की मौत हो गई है.  पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला नौ वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी. घटना बेटे के सामने हुई. बच्चे ने टोहाना स्टेशन पर पहुंचने के बाद पिता को घटना की जानकारी दी. ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर पिता ने बच्चे को अकेला रोते हुए देखा. पुलिस ने बताया कि बच्चे ने पिता को घटना के बारे में बताया. 

महिला को चलती ट्रेन से फेंका

फतेहाबाद पुलिस प्रमुख आस्था मोदी ने संवाददाताओं से कहा कि तीन यात्रियों को छोड़कर पूरा डिब्बा खाली था. महिला को अकेले यात्रा करते देख आरोपी ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की. बच्चे की दी हुई जानकारी के मुताबिक, आरोपी मां को ट्रेन से धक्का देकर खुद भी कूद गया.

पिता ने कहा कि बेटा रोते हुए मेरे पास आया और बताया कि एक आदमी ने मां को ट्रेन से धक्का दिया है. महिला पिछले कुछ दिनों से रोहतक में रह रही थी और गुरुवार रात करीब 145 किलोमीटर दूर टोहाना लौटने के लिए ट्रेन पकड़ी थी. 

Haryana: हॉकी खिलाड़ी शर्मिला गोदारा के घर चोरी, कैश और आभूषण ले उड़े, सो रहे थे घरवाले

ट्रेन में अकेला पाकर छेड़छाड़

पुलिस को बाद में हुई जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है. कूदने के कारण आरोपी भी घायल हो गया है और इलाज के लिए अस्पताल गया था. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. राजकीय रेलवे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. 

Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बरार मुख्य साजिशकर्ता, चार्जशीट में जिक्र

पुलिस और महिला के परिवार वाले देर रात तक रेलवे ट्रैक किनारे शव की तलाश करते रहे. अंधेरे और लंबी झाड़ियों के कारण शव को तलाश कर पाना काफी मुश्किल हो रहा था. महिला का शव सुबह बरामद हुआ. 

गंभीरता से होगी जांच

टोहाना रेलवे पुलिस के सब-इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि सुरक्षा चूक मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस को रात में कोच की निगरानी रखनी होती है. घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात रेलवे पुलिसकर्मी का पता लगाया जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget