एक्सप्लोरर

Ram Rahim News: राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में पहुंचे बीजेपी के कई नेता, मेयर, विधायकों की लगी लाइन

राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में डेरा प्रेमियों के साथ बीजेपी के विधायक और मेयर भी राजनीतिक हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं.

Haryana Politics:  डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Baba Gurmeet Ram Rahim) बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी है. इन दिनों वह पैरोल पर रिहा हुआ है. वो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) में है. वहां उसने ऑनलाइन सत्संग किया. ऐसे में डेरा प्रेमियों के साथ बीजेपी के विधायक और मेयर भी राजनीतिक हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं. दरअसल, करनाल मेयर के बाद अब हिसार के मेयर गौतम सरदाना की पत्नी ने ऑनलाइन सत्संग में राम रहीम से चुनावी आशीर्वाद लिया है.  

डिप्टी स्पीकर ने लिया आशीर्वाद
हिसार के राजगढ़ रोड पर एक निजी रिजॉर्ट में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर और नलवा के विधायक रणबीर गंगवा भी पहुंचे. रणबीर गंगवा पहले से डेरे से जुड़े हुए हैं. वर्चुअल संवाद के दौरान डेरा प्रमुख ने डिप्टी स्पीकर को पहचान लिया.

सामने से दर्शन कब देंगे- डिप्टी स्पीकर
रणबीर गंगवा ने डेरा प्रमुख से कहा कि संगत के ऊपर आशीर्वाद बनाए रखें यह मेरी विनती है. आप वर्चुअल की बजाय सामने से कब दर्शन देंगे. आपने मार्गदर्शन दिया है कि जो दृढ़ यकीन रखते हैं, उनके घरों में कमी नहीं आती. डिप्टी स्पीकर ने कहा कि डेरा छोटा पड़ गया था, इसलिए रिजॉर्ट में आए हैं.  मेरा संबंध तो जन्म से ही डेरे से है. शाह मस्ताना ने गंगवा में 1960 में डेरा बनाया था. 1964 में मेरा जन्म हुआ और आपके आशीर्वाद से कोई कमी नहीं रही. राजनीति में आकर सेवा करने का आशीर्वाद दिया.

हिसार मेयर की पत्नी ने लिया आशीर्वाद
वहीं हिसार के मेयर गौतम सरदाना की पत्नी ने कहा कि मेयर आज बाहर गए है. इसलिए मुझे आपके दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. तब राम रहीम ने कहा कि मेयर से कहेंगे कि आपको लेकर आया करेंगे. सत्संग के दौरान राम रहीम ने खुद की बनाई पुस्तिका 'गेस माई नेम' में से नए बच्चों का नाम चुनने का संदेश दिया. यह पुस्तिका राम रहीम ने जेल में रहते हुए लिखी है.

20 साल की सुनाई गई है सजा
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी. सजा सुनाए जाने से नाराज डेरा प्रेमियों ने पंचकूला और सिरसा में आगजनी शुरू कर दी. पंचकूला और सिरसा में दंगे भड़क गए.

पुलिस की गोली से करीब प्रदेश में 32 डेरा प्रेमियों की मौत हुई. प्रेमियों पर केस भी दर्ज किए गए. इसके बाद राम रहीम को रणजीत हत्याकांड और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में भी सजा हुई. 

इन मामलों में है दोषी
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रेप केस में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है और अब उसे एक महीने की पौरोल दी गई है.  राम रहीम वर्तमान में हरियाणा के रोहतक की जेल में साल 2017 में दो रेप मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. रेप के अलावा राम रहीम को साल 2002 में अपने मैनेजर की हत्या का भी दोषी ठहराया गया है.

ये भी पढ़ें-

Delhi-NCR Weather Updates: दीपावली से पहले दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 17 डिग्री तक पहुंचा रात का पारा, हवा आज भी खराब

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget