एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Weather Updates: दीपावली से पहले दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 17 डिग्री तक पहुंचा रात का पारा, हवा आज भी खराब

Delhi-NCR Weather Updates: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलावर को भी मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा.

Delhi-NCR Weather Updates 18 October 2022: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में सर्दी का एहसास बढ़ता जा रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है. वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक रिज में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री, लोधी रोड में 17.6 डिग्री, आया नगर में 17.2 डिग्री और गुरुग्राम में भी 17.2 डिग्री रहा.

इसके अलावा सोमवार को मौसम भी साफ रहा और दिन में धूप निकली, लेकिन सुबह और शाम में गुलाबी सर्दी महसूस की गई. मौसम विभाग के अनुसार मंगलावर को भी मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 23 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस बीच 22 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अधिकतम तापमान भी कम होकर 30 डिग्री के आस-पास रह सकता है.

इस बार दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिवाली से पहले ही तापमान में और अधिक गिरावट आएगी. मौसम विभाग पहले ही बता चुका है कि इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर में हुई बारिश के बाद गुलाबी ठंड करीब 15 दिन पहले आ गई है, क्योंकि नवंबर के पहले हफ्ते में जो तापमान होता है, वह अक्टूबर के मध्य में ही दर्ज हो रहा है. नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम दिल्ली की तरह ही बना रहेगा. 

मंगलवार को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 कम 17.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 कम 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
  • हवा में नमी का स्तर 45 से 96 प्रतिशत रहा.
  • दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा.
  • नोएडा में अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी मौसम साफ रहेगा.
  • गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम साफ रहेगा.

ये भी पढ़ें- Delhi Dengue Update: दिल्ली में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी, अक्टूबर के पहले 12 दिनों में दर्ज हुए 635 नए केस

दिल्ली-एनसीआर की हवा बनी हुई है जहरीली

दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन वायु प्रदूषण (Air Pollution) खराब बनी हुई है. रविवार और सोमवार की तरह मंगलवार की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब से बहुत श्रेणी में दर्ज हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार में मंगलवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी में 324 रिकॉर्ड किया गया है. वहीं आईटीओ में 'खराब' श्रेणी में 263 दर्ज किया गया है. दूसरी तरफ नोएडा में भी 'खराब' श्रेणी में 204 और गुरुग्राम में 'बहुत खराब' श्रेणी में 320 रिकॉर्ड किया गया है. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget