एक्सप्लोरर

Haryana-Punjab Weather: पंजाब के 13 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, हरियाणा में कहां होगी बारिश, कब आएगा मानसून?

Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब के तापमान में रविवार को बढ़ोतरी देखने को मिली. हरियाणा में भिवानी का तापमान सबसे अधिक 43.8 और पंजाब के फरीदकोट का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

Haryana-Punjab Weather Today: एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में आज कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से 24 से 26 जून के बीच हरियाणा के दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना बनती दिख रही है. रविवार को उत्तरी, दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी जिलों प्री मानसून के चलते हल्की बारिश की गतिविधियां हुईं. दूसरी तरफ बात करें पंजाब की तो यहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. रविवार को तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली.

पंजाब के 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज पंजाब के 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. वहीं रविवार को पंजाब का फरीदकोट सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद गुरदासपुर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा. लुधियाना और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं फिरोजपुर,फाजिल्का, मोगा, लुधियाना, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर जिले में आज हीटवेव चलने वाली है.

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में अगले पांच दिन तक मौसम परिवर्तनशील बना रहने वाला है. प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ-साथ प्री-मानसून की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. वहीं आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इससे प्रदेश के महेंद्रगढ़, पलवल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, फरीदाबाद और सोनीपत में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं. इसके अलावा कैथल, करनाल, पंचकूला, अंबाला, हिसार, भिवानी, जींद, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और चरखी दादरी के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. यहां लोगों को उमसभरी गर्मी का भी सामना करना पड़ेगा. 

मानसून कब देगा दस्तक?
मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में मानसून 28 जून तक दस्तक दे सकता है, लेकिन 1 जुलाई तक ही सभी हिस्सों को कवर करेगा. वहीं मानसून की रफ्तार अगर ठीक रही तो 30 जून को पंजाब में मानसून की एंट्री होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: 'बीजेपी ने तोड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन सभी विधायक...', बोले- पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget