एक्सप्लोरर

Haryana Panchayat Election: शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े नूंह से 6 डॉक्टर चुनावी मैदान में, 9 जिलों से इतने लोगों ने किया नामांकन

हरियाणा पंचायत चुनाव में इन 9 जिलों में 9566 पुरुष व 7973 महिलाएं इस बार चुनावी मैदान में हैं. उम्मीदवारों की औसत उम्र 36 साल हैं.

Haryana News: हरियाणा में पंचायत चुनाव (Haryana Panchayat Election) होने वाला है. पहले चरण के पंचायती चुनाव में 9 जिलों में इस बार 17 हजार 539 उम्मीदवार सरपंची के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इन 9 जिलों में 9566 पुरुष व 7973 महिलाएं इस बार चुनावी मैदान में हैं. उम्मीदवारों की औसत उम्र 36 साल हैं. ऐसे में इस बार गांवों की चौधर युवाओं को ही मिलने वाली है.

पढ़े लिखे युवा मैदान में
इस बार युवा होने की वजह से उम्मीदवार भी ज्यादा पढ़े लिखे हैं.राज्य भर में पांचवी पास उम्मीदवारों की संख्या सिर्फ 6 है, जबकि 2134 उम्मीदवार 8वीं पास, 9993 दसवीं पास व 3395 उम्मीदवार 12वीं पास हैं. इनके अलावा 1996 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी शिक्षा स्नातक या उससे अधिक है. पंचायती चुनाव में इस बार शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश का सबसे पिछड़ा जिला माने जाने वाले नूंह से ही इस बार सबसे ज्यादा प्रोफेशनल डिग्री धारक चुनावी मैदान में है.

डॉक्टर भी चुनावी मैदान में
इस बार नूंह जिले से दो एमबीबीएस डॉक्टर, एक सर्जन, एक डेंटल सर्जन भी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं. इसके अलावा डी फार्मेसी, बी फार्मेसी व एलएलएम डिग्री धारक भी सबसे ज्यादा इसी जिले सरपंच बनने के लिए जोर आजमाइश में जुटे हैं. वहीं इस बार पहले चरण के पंचायती चुनाव में सरपंच पद के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदवार यमुनानगर से व सबसे कम उम्मीदवार पंचकूला से हैं.

यहां से नहीं भरा गया नामांकन
यमुनानगर से 2658 लोगों ने व पंचकूला से सिर्फ 623 लोगों ने ही सरपंच पद के लिए आवेदन किया है. यहां पंचायती उम्मीदवारों की औसत उम्र सबसे कम 30 वर्ष है, जबकि इस मामले में झज्जर के उम्मीदवारों की औसत उम्र पहले चरण में सबसे ज्यादा 38 वर्ष है. वहीं जींद में पंचायत समिति के 8 वार्डों में सर्वसम्मति बनने पर एक-एक नामांकन भरा गया. जबकि जींद के गांव चाबरी,फरैणखुर्द व भिड़ताना के ग्रामीणों ने नामांकन नहीं भरा.

ये भी पढ़ें-
Haryana News: बाबा राम रहीम ने किया ऑनलाइन सत्संग, चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगने वाले नेताओं का लगा तांता

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget