एक्सप्लोरर

Nuh Violence: नूंह हिंसा के बाद बड़ा फैसला, आज बंद रहेंगे गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित इन जगहों के स्कूल

Haryana Clash: नूंह जिले में हिंसा के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. नूंह जिले की सीमाएं सील की गई है साथ ही 2 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है.

Haryana News:  हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद अब पैरामिल्ट्री बटालियन तैनात कर दी गई है. नूंह के हालातों को देखते हुए धारा 144 लगाई गई है. साथ ही गुरुग्राम, फ़रीदाबाद और पलवल जिलों के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर में 1 अगस्त की छुट्टी करने का आदेश जारी किया गया है. शिक्षण संस्थानों को इन आदेशों का गंभीरता से पालन करने के लिए कहा गया है. 

‘सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम’
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि संप्रदायिक तनाव वाले नूंह इलाके में शांति बहाल करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.  उन्होंने कहा कि कोई अप्रिय घटना न हो यह सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा पुलिस की भारी तैनाती के अलावा अर्धसैनिक बल की कंपनियां भी तैनात की जा रही हैं. विज ने मीडिया को बताया, “वहां पर्याप्त बल तैनात किए जा रहे हैं. हमने केंद्र से भी बात की है। हम शांति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं. मेवात क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है. तनावग्रस्‍त इलाकों में अर्धसैनिक बल की तीन कंपनियां भेजी गई हैं. 

2 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद
नूंह जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा पथराव करने और कारों में आग लगाने के बाद झड़पें हुईं.  पुलिस ने कहा कि धार्मिक जुलूस 'बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा', जिसे बीजेपी जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइन्स से हरी झंडी दिखाई थी, नूंह में खेड़ला मोड़ के पास पुरुषों के एक समूह ने रोक दिया. जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है. सरकार ने नूंह में 2 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया है. मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप, फेसबुक ट्विटर जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Nuh Violence: नूंह के बाद सोहना में भड़की हिंसा, हरियाणा में हाई अलर्ट, स्कूल-इंटरनेट बंद, केंद्रीय बलों की 15 कंपनियां तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget