एक्सप्लोरर

Nuh Communal Clash: अब नूंह में नहीं चलेगा CM खट्टर का बुलडोजर, पंजाब और हरियाणा HC ने लगाई रोक

Haryana Violence: हरियाणा में नूंह हिंसा के बाद अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा रहा , लेकिन अब हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस कार्रवाई पर रोक लगा दी है.

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हिंसा के बाद सरकार की तरफ से अवैध निर्माण पर लगातार बुलडोजर चल रहा है, लेकिन अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है. दरअसल, सरकार की तरफ से नूंह में लगातार हिंसा में शामिल आरोपियों के निर्माण और दुकानों को गिराया जा रहा था. अब हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालना करते हुए तोड़फोड़ अभियान को रोक दिया गया है. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को अवैध निर्माण पर कार्रवाई रोकने के आदेश दिए हैं.

नूंह में पिछले चार दिन से तोड़फोड़ की कार्रवाई चल रही थी. इस दौरान 753 से ज्यादा घर-दुकान, शोरूम, झुग्गियां और होटल गिराए जा चुके हैं. प्रशासन ने इन्हें अवैध बताते हुए कहा कि इनमें रहने वाले 31 जुलाई की हिंसा में शामिल थे. नूंह में अब तक प्रशासन ने 37 जगहों पर कार्रवाई कर 57.5 एकड़ जमीन खाली कराई. इनमें 162 स्थायी और 591 अस्थायी निर्माण गिराए गए. नूंह शहर के अलावा पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका और पिंगनवा जैसे इलाकों में भी अतिक्रमण हटाए गए. कल प्रशासन ने हिंसा के दिन जिस 3 मंजिला सहारा होटल से पत्थरबाजी की गई, उसे भी गिरा दिया था. प्रशासन का कहना है कि होटल मालिक को सब पता था, लेकिन उसने दंगाईयों को पत्थर इकट्ठा करने से नहीं रोका.

कर्फ्यू में दी गई ढील
नूंह में हिंसा के बाद कर्फ्यू में ढील बढ़ने लगी है. सोमवार को प्रशासन ने सरकारी ऑफिस, बैंक-एटीएम खुलने की छूट दे दी है. हालांकि, बैंक और ATM सुबह 11 बजे से 3 बजे तक ही खुलेंगे. कर्फ्यू में छूट का समय अब सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर दिया गया है. प्रशासन का कहना है कि सरकारी ऑफिस या बैंक-एटीएम जाने के लिए लोग पहचान पत्र दिखाकर जा सकते हैं. नूंह में 8 अगस्त की रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा. पलवल में आज यानी 7 अगस्त रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद किया गया है. फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में भी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए रविवार देर रात इंटरनेट बंद कर दिया गया, जो आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: पंजाब राज्यपाल और सीएम मान में फिर छिड़ी जंग, पुरोहित बोले- 'आप बादशाह थोड़े हो..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान, भारतीयों पर कितना असर
H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
'I Love Her', क्रैश हो रहा था प्लेन, पायलट के मुंह से निकला पत्नी के लिए मैसेज, वीडियो वायरल
'I Love Her', क्रैश हो रहा था प्लेन, पायलट के मुंह से निकला पत्नी के लिए मैसेज, वीडियो वायरल
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे

वीडियोज

Online Food से Ola-Uber तक: अब ऐसे Measure होगी आपकी महंगाई | Paisa Live
Delhi Rohini Accident: Delhi में फिर मौत का गड्ढा, खुले मेनहोल में गिराने से युवक की मौत | Manhole
Russian Oil Angle पर Relief? India के कुछ Exports को US Tariff Refund मिल सकता है | Paisa Live
India-US Trade Deal में नया Twist, Pulses Entry या Farmers Shield? | Paisa Live
Gold बन गया Safe Haven: Equity Investors क्यों हो रहे है Careful? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान, भारतीयों पर कितना असर
H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
'I Love Her', क्रैश हो रहा था प्लेन, पायलट के मुंह से निकला पत्नी के लिए मैसेज, वीडियो वायरल
'I Love Her', क्रैश हो रहा था प्लेन, पायलट के मुंह से निकला पत्नी के लिए मैसेज, वीडियो वायरल
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
Subedaar Teaser Out: एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर, फैंस बोले- एकदम झक्कास
सूबेदार का टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर, फैंस बोले- एकदम झक्कास
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
क्या है पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना, इसमें किन लोगों को मिलते हैं हर महीने 1500 रुपये?
क्या है पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना, इसमें किन लोगों को मिलते हैं हर महीने 1500 रुपये?
Kefir vs Yogurt: दही से कितना अलग होता है केफिर, यह कितना फायदेमंद?
दही से कितना अलग होता है केफिर, यह कितना फायदेमंद?
Embed widget