एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा के नूंह में हिंसा की घटना पर CM खट्टर की पहली प्रतिक्रिया, सुरजेवाला ने लगाया ये आरोप

Haryana Clash: नूंह में धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव और आगजनी के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके अलावा मोबाइल इंटरनेट को बंद कर दिया गया है. एक होमगार्ड की हत्या कर दी गई.

Haryana News: हरियाणा के नूंह में हुई धार्मिक जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प के बाद हुई हिंसा पर राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे जो लोग दोषी होंगे उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. इस झड़प में एक होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं, एक इंस्पेक्टर के पेट में गोली लगी है जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने नूंह में धारा 144 लागू कर दिया है. इसके साथ ही मोबाइल इंटरनेट को सस्पेंड कर दिया गया है.

सीएम खट्टर ने ट्वीट किया, "आज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं सभी लोगों से प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. दोषी लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी."

दो पक्षों के बीच पथराव के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. हरियाणा सरकार ने कहा कि 'सांप्रदायिक तनाव' को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बुधवार (2 अग्सत) तक निलंबित कर दी गईं. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त बल भेजे हैं. उन्होंने  कहा, “हम हेलीकॉप्टर के जरिए और सुरक्षाकर्मी भेजने का प्रयास कर रहे हैं.” पुलिस के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद की ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’ को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने रोका और पथराव करने लगे. 

Haryana: लीबिया की जेल में बंद हरियाणा-पंजाब के 12 युवकों की हुई रिहाई, वतन वापसी की जगी उम्मीद

एक अधिकारी ने बताया कि जुलूस में शामिल कम से कम चार कारों में आग भी लगा दी गई. कुछ पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. खबरों के मुताबिक, जुलूस में शामिल लोगों ने पलटवार करते हुए उन्हें रोकने वाले युवकों पर पथराव किया. जलाभिषेक यात्रा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. 

जुलूस के साथ पुलिस की एक टुकड़ी भी तैनात गई थी.कुछ दावों के मुताबिक, बल्लभगढ़ में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक आपत्तिजनक वीडियो झड़प की वजह बना. ऐसी भी खबरें थीं कि राजस्थान में दो मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या में वांछित गोरक्षक मोनू मानेसर को जुलूस में शामिल होना था. गृह मंत्री विज ने कहा कि वह वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं. विज ने कहा, ''हमारी पहली प्राथमिकता स्थिति को नियंत्रण में लाना है. हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं.'' उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मैं लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं.  कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मेवात की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है मैं लोगों से हाथ जोड़कर अपील कर रहा हूं...कृपया भाईचारा, सद्भाव और शांति बनाए रखें.

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जिस प्रकार की खबरें आ रही हैं, पहली बार हरियाणा के इतिहास में धार्मिक टकराव की घटना हुई है. ये अपने आप में भयावह है. हरियाणा की आत्मा को छलनी करने वाले दृश्य हैं. इन सबके लिए बीजेपी-जेजेपी की सरकार जिम्मेवार है. खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिम्मेवार हैं, जो कानून व्यवस्था पर काबू नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि जान बूजझकर कानून व्यवस्था को तोड़ने की इजाजत दी जा रही है.  सुरजेवाला ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि हिंसा किसी चीज का समाधान नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget