एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम जिला प्रशासन की ओर से व्यापार मेला की शुरुआत, स्थानीय उद्यमों-छोटे व्यवसायों को मिलेगा बढ़ावा

Gurugram News:जिला प्रशासन द्वारा छोटे उद्यमों व व्यवसायियों को बढ़ावा देने और उनके प्रदर्शन व बिक्री के लिए जिला व्यापार मेले का आयोजन करेगा. इसके अलावा गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एक्सपो का भी आयोजन होगा.

Gurugram News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में जिला प्रशासन द्वारा जिला में छोटे उद्यमों व व्यवसायियों को बढ़ावा देने और उनके उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए छोटे, मध्यम और बड़े उपक्रम के संयुक्त तत्वावधान में जिला व्यापार मेले का आयोजन करेगा.

गुरुग्राम के एडीसी हितेश कुमार मीणा ने मंगलवार को विकास सदन स्थित मीटिंग हॉल में अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय व्यापार मेले की रूपरेखा की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान एडीसी हितेश कुमार मीणा ने कहा कि स्थानीय उद्यमों और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले में वर्ष में एक बार जिला व्यापार मेलों का आयोजन करने का निर्णय लिया है. इन व्यापार मेलों का उद्देश्य स्थानीय उद्यम विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठन को बढ़ावा देना, उद्यमों और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देना और ऐसे स्थानीय उद्यमों को एक बड़े बाजार तक पहुंचने के लिए एक मंच प्रदान करना है. उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में लेजर वैली ग्राउंड में पांच दिवसीय 25 से 29 अक्टूबर तक प्रातः 11 बजे से शाम 7 बजे तक जिला व्यापार मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.

गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एक्सपो का भी आयोजन

इसके साथ साथ एडीसी हितेश कुमार मीणा ने बताया कि आयोजन स्थल पर गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एक्सपो का भी आयोजन किया जा रहा है. मेले में कुल 400 स्टाल रहेंगे जिसमें 300 स्टाल एक्सपो व 100 स्टाल जिला व्यापार मेले की लगाई जाएंगी. इन 100 स्टाल में सरकारी विभागों की भी स्टॉल शामिल होंगी. हर साल सूरजकुंड में लगने वाले हस्तशिल्प मेले की तर्ज पर इस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व ग्रामीण अंचल में लघु उद्योग चलाने वाले लोगों के लिए भी स्टॉल लगाने का अवसर प्रदान किया गया है. मेले में आमजन का प्रवेश निःशुल्क रखा गया है.

खाने-पीने का फूड-कोर्ट भी होगा मौजूद

घरेलू व अन्य सामान के साथ-साथ मेले में खाने-पीने से संबंधित फूड-कोर्ट भी लगाया जाएगा, जिससे यहां पर आने वाले लोग यहीं पर खाने का आनंद ले सकें. स्टॉलों के माध्यम से आमजन को अपने ही जिले में उत्पादित प्रसिद्ध उत्पादों को देखने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि विभिन्न श्रेणी के जिन उत्पादों को लेकर जिला की पहचान है, उन्हें इस मेले में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा. मेले में व्यापार के दृष्टिकोण से विचारों को साझा करने के भी अवसर मिलेंगे, जो उद्योगों को बढ़ावा देने में कारगर साबित होंगे.

बैठक में ये लोग थे शामिल

एमएसएमई गुरुग्राम से संयुक्त निदेशक सतीश कुमार ने बैठक में बताया कि जिला व्यापार मेले में स्टाल बुक करने के जो भी इच्छुक संस्थान, यूनिवर्सिटी, हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर के सदस्य, स्वयं सहायता समूह, शिल्पकार व ऐसे व्यक्ति या समूह जो सरकारी योजना का लाभ लेकर सफलतापूर्वक अपने उद्योगों का संचालन कर रहे हैं. इस दौरान बैठक में बादशाहपुर के एसडीएम सतीश यादव, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव, एलडीएम अशोक कुमार जुलाहा, इंडस्ट्रियल डेवलोपमेन्ट एसोसिएशन के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: SYL Canal Dispute: चंडीगढ़ में एसवाईएल मुद्दे को लेकर अकाली दल का प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget