एक्सप्लोरर

Haryana News: तीन महीने से स्कूल में भरा है पानी, परेशान छात्रों ने लगाई डीसी ऑफिस के बाहर क्लास

Gurugram School: गुरुग्राम के गांव हरसरू के सेंट पॉल स्कूल में पिछले तीन महीने से पानी भरा हुआ है. स्कूल प्रबंधन हर विभाग के अधिकारी के पास चक्कर लगा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

Gurugram News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के गांव हरसरू के सेंट पॉल स्कूल में पिछले तीन महीने से पानी भरा हुआ है. इस पानी की निकासी के लिए स्कूल प्रबंधन हर विभाग के अधिकारी के पास चक्कर लगा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. नतीजा यह निकला कि छात्रों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करना पड़ा जिसके कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे नाराज छात्रों ने आज गुरुग्राम के डीसी ऑफिस के बाहर ही क्लास लगाकर पढ़ने लगे.

जितना पानी निकाली उससे ज्यादा भर जाता है

गुरुग्राम के डीसी ऑफिस के बाहर बैठे स्कूल प्रबंधन की मानें तो जून महीने में स्कूल में पानी भरना शुरू हुआ था, जिसके बाद इस पानी की जितनी निकासी कराई जाती है उससे ज्यादा यहां पानी भर जाता है. गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ड्रेन से लगातार यहां पानी आ रहा है जिसके निकासी के कोई प्रबंधन विभाग नहीं कर सका है. इसके अलावा आसपास के गांवों के पानी भी यहां आ रहा है, इससे न केवल बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है बल्कि पेरेंट्स टीचर मीटिंग भी प्रभावित हो रही है. बच्चों की परफॉर्मेंस पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है. तीन महीनों से लगातार बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है.

ड्रेन से आता है स्कूल में पानी

वहीं स्कूल प्रबंधन की मानें तो साल 2015 में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की तरफ से एक ड्रेन बनानी शुरू की गई थी. इस ड्रेन के निर्माण का काम बीच में ही छोड़ दिया गया. कुछ वर्षों तक तो इस ड्रेन में पानी नहीं आया, लेकिन इस बार मानसून से पहले इस ड्रेन को बादशाहपुर ड्रेन से जोड़ दिया गया. ऐसे में ड्रेन से लगातार पानी इस क्षेत्र में भर रहा है. पानी भरने के कारण स्कूल की इमारत जर्जर होने के साथ ही इसमें रखा फर्नीचर व अन्य सामान भी खराब हो रहा है. जिसकी शिकायत प्रशासकों करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ.

छात्रों को समझने एसडीएम पहुंचे

स्कूल में भरे पानी की समस्या को सुनने और छात्रों व अध्यापकों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है. यह लापरवाही GMDA के अधिकारियों की है. लापरवाह अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही इस पानी की निकासी का जल्द ही प्रबंधन कर दिया जाएगा. डीसी ऑफिस के बाहर बैठे छात्रों को फिलहाल प्रशासनिक आश्वासन के बाद छात्रों, अध्यापकों एवं स्कूल प्रबंधन ने वापस स्कूल का रुख कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Haryana Politics: कानून व्यवस्था को लेकर AAP के निशाने पर खट्टर सरकार, सुशील गुप्ता बोले- ‘आम जनता का पुलिस-प्रशासन से उठा भरोसा’

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget