एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा के किसान संगठनों का दावा, इन मांगों के लिए जारी रहेगा आंदोलन

Farmer Protest: हरियाणा के किसान संगठनों ने दावा किया है कि आंदोलन जारी रहेगा. इन संगठनों की ओर से अपनी मांगों में भी बढ़ोतरी की गई है.

Farmer Protest: तीन कृषि कानूनों के रद्द होने के बावजूद केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी और बाकी मांगों को लेकर हरियाणा के किसान संगठनों ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की है. आंदोलन में हिस्सा ले रहे हरियाणा के किसान संगठनों ने दावा किया है कि जब तक सारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा. 

हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा ने कुंडली बॉर्डर पर 26 संगठनों की बैठक बुलाई थी. किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने हालांकि इस बैठक से दूरी बनाए रखी. किसान नेता मनदीप सिंह नाथवान ने कहा कि ''एमएसपी गारंटी कानून पर लीपापोती मंजूर नहीं होगी. सरकार को यह घोषणा करनी होगी कि जो समिति बनाई जा रही है वह एमएसपी गारंटी कानून जरूर बनाएगी.''

हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्य मांगों में दो और जोड़ दी गई हैं. हरियाणा के किसान भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल-2013 और संपत्ति क्षतिपूर्ति कानून वापस लेने की मांग पर भी अड़ गए हैं. किसान नेताओं ने कहा कि ''पंजाब और हरियाणा में स्थिति अलग-अलग है. हरियाणा में बीजेपी की सरकार है, इसीलिए किसानों पर दर्ज मुकदमों को फिलहाल वापस नहीं लिया गया है, जबकि पंजाब में यह घोषणा कर दी गई है.''

एसकेएम ने बुलाई है बैठक

हरियाणा एसकेएम के नेताओं ने कहा कि प्रदेश में किसानों पर दर्ज सभी 48 हजार मुकदमे वापस लेने होंगे. साथ ही कुंडली बॉर्डर पर शहीद किसानों की याद में एक स्मारक भी बनाना होगा. थानों में बंद किसानों के ट्रैक्टर व अन्य वाहन भी छोड़ने होंगे. लखीमपुर के दोषियों को सजा देनी होगी. 

बता दें कि इससे पहले ऐसे खबरें आई थीं कि आंदोलन को खत्म करने पर किसान संगठनों के बीच फूट सामने आ रही है. शनिवार चार दिसंबर को किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने अहम बैठक बुलाई है.

Charanjit Singh Channi को अरविंद केजरीवाल का जवाब, कहा- मेरा रंग काला है, पर मेरी नीयत साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget