एक्सप्लोरर

Haryana Politics : हरियाणा के दौरे पर हैं अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, आज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Haryana News: केजरीवाल ने बुधवार को हिसार मे 'मेक इंडिया नंबर वन'की शुरुआत करते हुए कहा था कि 75 साल तक सभी दलों ने गंदी राजनीति की है. अगर इनके भरोसे छोड़ दिया तो अगले 75 साल भी भारत पीछे रह जाएगा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) हरियाणा (Haryana) दौरे पर हैं. उनके दौरे का गुरुवार को दूसरा दिन है. आज ये दोनों मुख्यमंत्री आदमपुर (Adampur) में 11 बजे से निकलने वाली तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल. दोनों नेता बुधवार को हिसार से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी.आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY)के अभियान 'मेक इंडिया नंबर वन'(Make India Number One) की शुरुआत दोनों नेताओं ने की थी. इस अवसर पर केजरीवाल ने पूछा था कि आजादी का 75 साल बाद भी देश पीछे क्यों रह गया. उन्होंने पूछा था कि भारत दुनिया का नंबर वन देश क्यों नहीं बन पाया.

आप नेताओं का हरियाणा दौरा

अरविंद केजरीवाल और भगंवत मान गुरुवार को आदमपुर में  11 बजे से निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. केजरीवाल और मान दोपहर दो बजे से अनाज मंडी में होने वाली एक जनसभा को संबोधित करेंगे. केजरीवाल पंजाब चुनाव के बाद दूसरी बार हरियाणा के दौरे पर हैं. इससे पहले कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश स्तरीय रैली की थी. इसमें केजरीवाल शामिल हुए थे. केजरीवाल हरियाणा के भिवानी जिले की सिवानी मंडी के रहने वाले हैं. 

केजरीवाल ने बुधवार को 'मेक इंडिया नंबर वन'की शुरुआत  करते हुए कहा था कि 75 साल तक सभी दलों ने गंदी राजनीति की है. अगर इनके भरोसे छोड़ दिया तो अगले 75 साल भी भारत पीछे रह जाएगा. उन्होंने कहा था कि अगर 130 करोड़ लोग एकजुट हो जाए तो भारत को नंबर-वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है. उनका कहना था कि आप भारत को नंबर वन देश बनाने में जुटी है. उन्होंने कहा था कि इसके लिए वो देश के कोने-कोने में जाएंगे और लोगों को जोड़ने का काम करेंगे. 

हरियाणा की राजनीति में आप 

माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने बहुत सोच-समझ और दूरगामी रणनीति के तहत दोनों नेताओं का यह दौरा तय किया है. दरअसल कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे से खाली हुई आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. अभी चुनाव के तारीख की घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. इसी उपचुनाव के बहाने आम आदमी पार्टी अपनी तैयारियों और राज्य की जनता का मूड समझना चाहती है. पड़ोसी राज्य दिल्ली और पंजाब में चुनावी झंडा गाड़ने के बाद भी आप हरियाणा में कोई कमाल नहीं कर पाई है.वह आदमपुर उपचुनाव के जरिए हरियाणा के मिशन-2024 को साधना चाहती है. पंजाब से लगते जिलों में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिए आप ने भगवंत मान को बुलाया है. 

ये भी पढ़ें

Haryana Water Dispute: पंजाब-हरियाणा के बीच जल विवाद, सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले- SYL के पानी पर राज्य के लोगों का अधिकार

Bihar Politics: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से मिले CM नीतीश, इन मुद्दों पर हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget