एक्सप्लोरर

Haryana Politics: हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल, ट्वीट कर बताई वजह

Haryana News: हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता मिली है. TMC की हरियाणा इकाई के नेता रहे अशोक तंवर सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.

Haryana News: हरियाणा में आम आदमी पार्टी (Aam Aaadmi Party) को बड़ी सफलता मिली है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हरियाणा इकाई के नेता रहे अशोक तंवर सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. इससे पहले वह कांग्रेस की हरियाणा इकाई (Haryana Congress) के अध्यक्ष थे.

AAP में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने एक ट्वीट में कहा- "जनप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल के  कुशल नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों ने मुझे आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है. मैं जनता की आवाज उठाना जारी रखते हुए पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा." बीते साल नवंबर में ही अशोक तंवर ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी में शामिल हुए थे.

साल 2019 में अशोक तंवर ने छोड़ दी थी कांग्रेस
हरियाणा के सिरसा से सांसद रह चुके अशोक तंवर ने साल 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी. वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति (HPCC) के अध्यक्ष थे. वह भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनयूएसआई के अध्यक्ष रह चुके हैं. अशोक तंवर का जुड़ना ‘आप’ के लिए एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी 2024 में हरियाणा में संभावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है.

कई नेताओं ने थामा AAP का दामन
पंजाब विधानसभा में ‘आप’ की शानदार जीत के बाद हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के कई स्थानीय नेताओं ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का दामन थाम लिया है. अशोक तंवर के पार्टी में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी राज्य में हर स्तर के चुनाव लड़ेगी. मिली जानकारी के अनुसार राज्य में AAP पंचायत, नगर निकाय के भी इलेक्शन में हिस्सा लेगी.

यह भी पढ़ें:

Delhi News: कर्नाटक के पूर्व कमिश्नर बी भास्कर राव आम आदमी पार्टी में शामिल, सीएम केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

Himachal Pradesh Election: हिमाचल में भी हुई एक्टिव हुई AAP, 6 अप्रैल को रोड शो करेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget