एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा के पांच MLAs की सिक्योरिटी में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, मिले थे धमकी भरे कॉल

Haryana MLA: राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने इस बारे में कहा कि विधायकों को ये सभी फोन विदेश से आ रहे हैं. मामले को आगे की जांच के लिए विशेष कार्य बल को सौंप दिया गया है.

Haryana Vidhan Sabha Speaker: हरियाणा के पांच विधायकों को हाल में कथित रूप से धमकी भरे फोन आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार को राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि उनकी सुरक्षा में चार या पांच अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक (DGP) पी. के. अग्रवाल, अतिरिक्त डीजीपी अपराध जांच विभाग (CID) ​​आलोक मित्तल, एडीजीपी (Law and Order) संदीप खिरवार और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी, सुरक्षा) सौरभ सिंह के साथ बैठक की.

STF को जांच सौंपी गई
एक बयान के अनुसार, इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन विधायकों को धमकी मिली है उनकी सुरक्षा के लिए चार-पांच अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विधायकों को मिले धमकी भरे फोन और मैसेज की उच्च स्तरीय जांच करने को भी कहा है. विधानसभा अध्यक्ष ने अन्य विधायकों की सुरक्षा की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं. हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा है. राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा था कि विधायकों को ये सभी फोन विदेश से आ रहे हैं. विज ने कहा कि मामले को आगे की जांच के लिए विशेष कार्य बल (STF) को सौंप दिया गया है और वह दैनिक आधार पर जांच से जुड़े घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं.

Jind News: मामी के साथ रेप का आरोप, भांजे ने जहर खाकर रेलवे स्टेशन पर किया सुसाइड

विधायक लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध
जिन विधायकों को धमकी भरे फोन आए हैं उनमें एक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से है, जबकि शेष चार मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के हैं. ज्यादातर फोन अज्ञात नंबरों से विधायकों के मोबाइल फोन पर किए गए थे, जिसमें उनसे रंगदारी की मांग करते हुए धमकी दी गई थी. विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी देने वाले लोकतांत्रिक व्यवस्था को सीधे चुनौती दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि विधायक सिर्फ एक व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह लाखों लोगों का प्रतिनिधि होता है. उन्होंने कहा कि विधायक इन लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

सीएम से सुरक्षा बढ़ाने की मांग
उन्होंने कहा कि विधायक कई तरह के सार्वजनिक मुद्दे उठाते हैं और अगर उन्हें ऐसी धमकियां मिलती हैं तो वे अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पाएंगे. गुप्ता ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से कहा कि वे जनप्रतिनिधियों की हर कीमत पर सुरक्षा सुनिश्चित करें. इससे पहले गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर धमकी भरे फोन मिलने वाले विधायकों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी.

Haryana Board Compartment Exam 2022: हरियाणा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख घोषित, इस डेट पर होगा एग्जाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरप्रीत सेखों के AAP में शामिल होने पर विवाद, विपक्ष ने सरकार को घेरा
गुरप्रीत सेखों के AAP में शामिल होने पर विवाद, विपक्ष ने सरकार को घेरा
'AAP ने एक और अजीब उपलब्धि अपने नाम की',नए चीफ जस्टिस मामले पर क्यों भड़के राजा वडिंग?
'AAP ने एक और अजीब उपलब्धि अपने नाम की',नए चीफ जस्टिस मामले पर क्यों भड़के राजा वडिंग?
पंजाब कांग्रेस में फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट लेंगे अहम फैसले?
पंजाब कांग्रेस में फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट लेंगे अहम फैसले?
अश्वनी मिश्रा बने पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस, मान सरकार के विरोध के बीच शपथ ग्रहण
अश्वनी मिश्रा बने पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस, मान सरकार के विरोध के बीच शपथ ग्रहण

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget