एक्सप्लोरर

Haryana Exit Poll 2024: 'ये एग्जिट पोल लोगों को...', हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान का बड़ा दावा

Haryana Exit Poll Result 2024: एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल में हरियाणा में बीजेपी को 4 से 6 सीटें मिलती दिख रही है. कांग्रेस को भी 4-6 सीटें ही मिल सकती हैं. अब एग्जिट पोल पर उदय भान की प्रतिक्रिया आई है.

Haryana Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024: हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदय भान की एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि एग्जिट पोल पूरी तरह से जनता के साथ धोखा है. ये एग्जिट पोल लोगों को गुमराह करने, चुनाव आयोग और काउंटिंग एजेंट पर दबाव बनाने के लिए बीजेपी की ओर से कराया गया है. कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में शानदार चुनाव लड़ा है और हम कम से कम 8 सीट जीतेंगे.

इससे पहले इंद्री के बीजेपी विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा था कि हरियाणा की सभी दस की दस सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करेंगे, कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है. वहीं मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि तीसरी बार पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री बन रहे हैं. जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है. एग्जिट पोल के आंकड़ों पर उन्होंने कहा कि तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है. मैं देश की जनता का धन्यवाद करता हूं.

गौरतलब है कि हरियाणा के लिए आए एग्जिट पोल में हालांकि कुछ एजेंसियों ने बीजेपी को नुकसान दिखाया गया है. पिछली बार सभी 10 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. इस बार कहा गया है कि बीजेपी को यहां कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है. एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, देश में पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए सरकार की फिर वापसी होने जा रही है. कई राज्यों में बीजेपी/एनडीए क्लीन स्वीप करती हुई दिखाई दे रही है.

वहीं एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती हुई दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदेश में बीजेपी को 42.8 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि कांग्रेस को 45 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है. हरियाणा में बीजेपी के 4 से 6 सीटें मिलती दिख रही है. कांग्रेस को भी 4 से 6 सीटें ही मिल सकती हैं. इसके अलावा नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget