एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा में हुक्का बार पर बैन, विधानसभा में पारित हुआ विधेयक, उल्लंघन पर लगेगा इतना जुर्माना

Haryana Hookah ban: हरियाणा विधानसभा में सोमवार को एक विधेयक पारित किया गया है, जिसके तहत होटल-रेस्टोरटों में हुक्का परोसने और हुक्का बार खोलने पर सरकार की ओर से पाबंदी लगा दी गई है.

Haryana Budget Session 2024: हरियाणा विधानसभा में सोमवार को एक विधेयक पारित कर दिया, जिसमें राज्य में भोजनालयों समेत किसी भी जगह पर ग्राहकों को हुक्का परोसने और हुक्का बार खोलने या संचालित करने पर पाबंदी है. सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण विनियमन) हरियाणा संशोधन विधेयक 2024 को विधानसभा ने मंजूरी दी. गृह मंत्री अनिल विज ने सदन में विधेयक प्रस्तुत किया था.

‘गांव-चौपालों पर कोई प्रतिबंध नहीं’
हरियाणा विधानसभा में विधेयक पारित होने के बाद प्रदेश में अब हुक्का बार पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे. अगर इसके बावजूद होटल या रेस्टोरेंट में फ्लेवर्ड हुक्का परोसा जाता है तो होटल-रेस्टोरेंट मालिक को 5 साल की सजा और 5 से 10 हजार रुपये तक जुर्माना होगा. इसके साथ ही हरियाणा के गांवों के चौपालों में गुड़गुड़ाए जाने वाले परंपरागत हुक्कों पर कोई प्रतिबंध नहीं है.

‘हुक्के में तंबाकू के साथ परोसी जाती हैं नशीली दवाएं’
सरकार की तरफ से हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा गया कि हुक्का बार में जड़ी बूटियों के नाम पर निकोटिन युक्त तंबाकू के साथ प्रतिबंधित नशीली दवाएं परोसी जाती हैं, जो धुएं और पानी के माध्यम से लोगों के शरीर में पहुंचता है. धूम्रपान का धुआं इसे पीने वाले लोगों को ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों पर भी प्रभाव डालता है, इसलिए कानून बनाने की जरूरत पड़ी है. अब विधेयक के अनुसार हुक्का बार खोलने पर ना सिर्फ जेल होगी बल्कि जुर्माना भी लगेगा. 

यहीं नहीं इस अपराध को गैर-जमानती कैटेगरी में रखा गया है. सरकार के पास कई रिपोर्ट ऐसी है जिससे पता चला है कि होटल-रेस्टोरेंटों में चलाए जा रहे हुक्का बारों में निकोटीन युक्त तंबाकू परोसा जाता है. इसके साथ ही फ्लेवर्ड हुक्कों की आड़ में प्रतिबंधित को भी युवाओं को परोसा जाता है. ऐसे स्वाद वाले हुक्के के धुएं में विभिन्न विषैले पदार्थ होते हैं. 

यह भी पढ़ें: BJP में वापसी की अटकलों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू बोले- 'जहां हमारे नाम से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget